फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Miscreants killed a young man by beating him with sticks

Murder In Delhi: डंडे से पीटकर बदमाशों ने की युवक की हत्या, संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने शुरू की चांच

Mon, 30 Dec 2024 01:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Mon, 30 Dec 2024 01:25 PM IST
सार

दुर्ग जिले बदमाशों ने एक युवक की डंडे से पटाकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Miscreants killed a young man by beating him with sticks
घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में बदमाश युवकों ने एक सिपाही के बेटे को डंडे से वारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस में पांच-छह संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी केशव कोशले ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 9.30 बजे कसारीडीह सिविल लाइन की है। पुलिस लाइन में रहने वाले आरक्षक बेटा चेतन साहू (21) और तुलेश साहू एक ही युवती से प्रेम करते थे, लेकिन युवती अभी अंबिंकापुर में रहती है। लव ट्रेंगल की वजह से दोनों में विवाद की स्थिति बनी। रात में चेतन सिविल लाइन पहुंच गया, जहां बदमाश युवकों ने प्लानिंग के साथ सिविल लाइन में उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों के हाथ में डंडा था। उसी डंडे से चेतन को मारने लगे। 

विज्ञापन

 

उसने अपने को बचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाश युवकों ने डंडा से उसके सिर पर वार कर दिया, जिसकी वजह से गंभीर चोट आई और जमीन पर गिर गया। चेतन को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरअसल, युवती क्रिसमस मनाने के लिए दुर्ग आई थी। उसी दौरान चेतन युवती को बाइक में बैठाकर कही ले जा रहा था। इस बीच आरोपी तुलेश साहू उसे देख लिया। तब वह आग बबूला होकर युवती को फोन किया। उसे कहा कि तुम मुझसे भी बात करती हो और चेतन की बाइक में बैठ कर घूम रही हो। रविवार की रात युवती ने चेतन साहू को फोन कर सिविल लाइन बुलाया। उसने कहा कि तुलेश से बात करनी है। जब चेतन पहुंचा तो बातचीत के बीच तुलेश विवाद हुआ था। जिसके बाद तुलेश ने फिर दोबारा चेतन को बात करने के बहाने सिविल लाइन बुलाया, जहां पहले से तुलेश अपने कुछ दोस्तो के साथ डंडा लेकर खड़े थे। चेतन जैसे ही वहां पहुंचा डंडे से वार कर घायल कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed