Gariaband: हॉस्टल में होता था नाबालिग बच्चियों का शोषण, विहिप और बजरंग दल ने किया हंगामा, संचालक गिरफ्तार
एसडीएम भूपेंद्र साहू एवं एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक के दिशानिर्देश में हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर 354 एवं पॉस्को एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरियाबंद जिले के छुरा मुख्यालय के आवास पारा में एक संदिग्ध हॉस्टल का संचालन हो रहा है। जहां पर नाबालिग बच्चियों का शोषण हो रहा था। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल छुरा प्रखंड ने मामले को लेकर छानबीन की।
छानबीन के बाद पता चला कि वहां हॉस्टल में बच्चियों का साथ शोषण होता है। गलत व्यवहार किया जाता है। विहिप और बजरंगदल ने गम्भीरता से लेते हुए शासन प्रशासन मामले से अवगत कराया। वहीं बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम भूपेंद्र साहू एवं एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक के दिशानिर्देश में हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर 354 एवं पॉस्को एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।