फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minor and interstate accused arrested with banned narcotic tablets in capital Raipur

Raipur Crime News: राजधानी में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ नाबालिग और अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 06:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 10 May 2025 06:28 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट पकड़ा है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय आरोपी को आछी तालाब के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगेहाथ पकड़ा है।

विज्ञापन
Minor and interstate accused arrested with banned narcotic tablets in capital Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट पकड़ा है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय आरोपी को आछी तालाब के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से कुल 1060 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम जब्त किया गया है। इसकी कीमत 70 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित आछी तालाब पास कुछ व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति एवं 01 बालक जो विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद तबरेज निवासी नुआपाड़ा उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम रखा होना पाया गया। 
विज्ञापन


जिस पर दोनों से उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1060 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम जिसका खुदरा मुल्य लगभग 70 हजार रुपये जब्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 184/25 धारा 21बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed