फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister Netam performed Bhoomi Pujan of hospital to built at cost of Rs 31 crore 63 lakh in Balrampur Ramnujg

Balrampur Ramnujganj: मंत्री नेताम ने 31 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अस्पताल का किया भूमिपूजन

Wed, 19 Jun 2024 02:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Jun 2024 02:15 PM IST
सार

बलरामपुर रामनुजगंज जिला प्रवास के दौरान कृषि और आदिम जाति विभाग के मंत्री रामविचार नेताम ने जिले को स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी।

विज्ञापन
Minister Netam performed Bhoomi Pujan of hospital to built at cost of Rs 31 crore 63 lakh in Balrampur Ramnujg
मंत्री रामविचार नेताम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामनुजगंज जिला प्रवास के दौरान कृषि और आदिम जाति विभाग के मंत्री रामविचार नेताम ने जिले को स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। उन्होंने जिला अस्पताल में मातृ एवं शिशु अस्पताल और 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन किया। लगभग 31 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बनने वाले यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। 

विज्ञापन

 

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जनता को संबोधित करता हुए कहा कि यह स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तारीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके बन जाने से जिले वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। इन अस्पतालों में अच्छी व्यवस्था के साथ मेडिकल केयर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले वासियों को पहुंच संबंधी कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसके पूर्ण हो जाने से  लोगों को दूसरे स्थान पर इलाज के लिए जाना नहीं पड़ेगा। तत्काल जरूरत पड़ने पर अब बलरामपुर जिले में ही बड़े अस्पतालों जैसी सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 

विज्ञापन


महिला बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बड़े-बड़े कार्य स्वीकृत हो रहे हैं उन्हीं के प्रयासों से स्वास्थ्य क्षेत्र में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ और मातृ एवं शिशु अस्पताल बनने जा रहा है इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से निजात मिलेगा। उन्होंने इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed