Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister Lakhan Lal Dewangan watched Sabarmati Report with more than 900 workers and officials

CG: मंत्री लखन लाल देवांगन ने 900 से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ देखी द साबरमती रिपोर्ट, कही ये बात

Thu, 28 Nov 2024 06:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 28 Nov 2024 06:44 PM IST
सार

वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने भाजपा के 900 से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के चित्रा मल्टीप्लेक्स में गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। उन्होंने नागरिकों और राष्ट्रवादियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक घटना की वास्तविकता को समझें और जानें।
 

विज्ञापन
Minister Lakhan Lal Dewangan watched Sabarmati Report with more than 900 workers and officials
मंत्री लखन लाल देवांगन ने 900 से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ देखी द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने भाजपा के 900 से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को चित्रा मल्टीप्लेक्स में गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से अपने समर्थकों के लिए टिकट की व्यवस्था की थी। उन्होंने नागरिकों और राष्ट्रवादियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक घटना की वास्तविकता को समझें और जानें।

विज्ञापन


मंत्री देवांगन ने फिल्म को ऐतिहासिक सत्य के प्रतीक के रूप में बताते हुए कहा कि गोधरा कांड और कारसेवकों के नरसंहार जैसी घटनाओं को वर्षों तक दबाया गया और एकतरफा विमर्श से सत्य को छिपाने का प्रयास किया गया। मंत्री देवांगन ने कहा, "साबरमती की सच्चाई को सामने लाने का प्रयास बहुत अच्छा है। यह सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से सच को झूठ और झूठ को सच में बदलने की कोशिश की, लेकिन सौभाग्य से सच हमेशा सामने आता है और अब यह सबके सामने आ चुका है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह उन सच्ची घटनाओं को उजागर करती है जिन्हें आम जनता से दूर रखा गया। उन्होंने गुजरात दंगों के संदर्भ में कहा कि सरकार को अदालत से क्लीन चिट मिलने के बावजूद बार-बार राजनीतिक षड्यंत्रों का हिस्सा बनाया गया। उन्होंने नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि वाइब्रेंट गुजरात की सफलता और भारत के विकसित होने की दिशा श्री मोदी के नेतृत्व का परिणाम है। मंत्री देवांगन ने कहा कि द साबरमती रिपोर्ट झूठे विमर्श और तथ्यों को दबाने के प्रयासों को समाप्त कर देती है। उन्होंने इसे पीड़ितों के साथ हुए अन्याय और सच्चाई को जानने के लिए हर जागरूक नागरिक के लिए जरूरी बताया। फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed