फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister in charge Shyam Bihari Jaiswal made big claim regarding Gaurela-Pendra municipal elections

निकाय चुनाव:  भाजपा जिला प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बड़ा दावा, कहा- सौ फीसदी जीत तय

Wed, 05 Feb 2025 02:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Wed, 05 Feb 2025 02:02 PM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कह कि इस बार नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में बीजेपी की जीत सुनिश्चित है।

विज्ञापन
Minister in charge Shyam Bihari Jaiswal made big claim regarding Gaurela-Pendra municipal elections
प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व अन्य कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव में प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भाजपा की जीत का दावा किया है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा का माहौल है। इस बार नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में बीजेपी की जीत सुनिश्चित है।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के बीते एक वर्ष के सुशासन और सभी वर्गों के विकास के कारण जनता का झुकाव भारतीय जनता पार्टी की ओर बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि हम 100% निकाय चुनाव जीत रहे हैं। वहीं, कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस को तो घोषणा पत्र लाना ही नहीं चाहिए, क्योंकि उनकी सरकार न राज्य में है, न केंद्र में। ऐसे में बिना संसाधनों के वे वादे को पूरा कैसे करेंगे? यह जनता के साथ छलावा है।"
विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने कहा कि, "कांग्रेस को तो बस बहाना चाहिए। वे अभी से अपनी हार का ठीकरा फोड़ने के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। निकाय चुनावों में उनकी हार निश्चित है, इसलिए पहले से ही हार के लिए माहौल बना रहे हैं। गौरेला और पेंड्रा नगर पालिका चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल चुनावी सभाओं और रैलियों के जरिए मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं।' अब देखना होगा कि जनता किस पार्टी पर भरोसा जताती है और परिणाम किसके पक्ष में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed