{"_id":"5edd692c68c04a3fa24fff69","slug":"migrant-worker-returning-from-telangana-to-chhattisgarh-commits-suicide-in-quarantine-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना से छत्तीसगढ़ लौटे प्रवासी श्रमिक ने क्वारंटीन सेंटर में की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ लौटे प्रवासी श्रमिक ने क्वारंटीन सेंटर में की आत्महत्या
Mon, 08 Jun 2020 03:55 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 08 Jun 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ लौटे 20 वर्षीय प्रवासी श्रमिक ने क्वारंटीन सेंटर में रविवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुखनंदन राठौड़ ने बताया कि देवभोग पुलिस थाना सीमा के तहत घोड़ापाडार गांव में क्वारंटीन सेंटर के एक कमरे में लोबो राम सारी को फांसी से लटकते पाया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक "वह पिछले सप्ताह हैदराबाद से लौटा था और एहतियात के तौर पर उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। उसमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं थे। हालांकि, नियमानुसार उनके नमूने को कोविड-19 जांच के लिए भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर आत्महत्या का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है।