फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mayor Cricket Tournament: winner team did not get prize money

मेयर क्रिकेट टूर्नामेंट: विजेता टीम को 2 लाख इनाम की जगह मिली तारीख पर तारीख, ट्राफी वापस करने पहुंचे खिलाड़ी

Sat, 06 May 2023 05:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 06 May 2023 05:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फरवरी में हुए मेयर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को अब तक 2 लाख रुपए इनाम की राशि नहीं मिली है। वे इस राशि को लेने के लिए सरकारी सिस्टम के आगे लाचार हैं।

विज्ञापन
Mayor Cricket Tournament: winner team did not get prize money
ट्राफी वापस करने पहुंचे खिलाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फरवरी में हुए मेयर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को अब तक 2 लाख रुपए इनाम की राशि नहीं मिली है। वे इस राशि को लेने के लिए सरकारी सिस्टम के आगे लाचार हैं। थक हार कर खिलाड़ी ट्राफी को लौटाने  रायपुर नगर निगम पहुंचे। ट्रॉफी को वापस लेने की गुहार लगाई। इस पर निगम के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को समझाकर वापस लौटा दिया।  हाल ही में फरवरी में रायपुर शहर के 70 वार्डों और बाहर से आए क्रिकेट टीमों के बीच यह टूर्नामेंट खेला गया था। वार्ड नंबर 70 सरोना की टीम ने इस टूर्नामेंट को जीतकर ट्रॉफी अपने नाम किया था। लेकिन टीम ने ट्राफी जीतकर भी सिस्टम से हार गई। 
विज्ञापन




ट्राफी वापस लौटाने आए टीम के सदस्यों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में फाइनल मैच जीतने के बाद हमें ट्राफी दी गई थी। इस दौरान मंच पर ऐलान किया गया था कि विजेता टीम को 2 लाख पुरुस्कार के रुप में दिया जायेगा, लेकिन मंच पर न तो पैसे दिया गया और न ही चेक। उन्होंने बताया कि इसके बाद निगम के कई चक्कर काटे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। हमें घुमाया गया, कल आना, परसो आना कहकर घूमाते रहे, लेकिन आज तक इनाम की राशि नहीं मिली है। 
विज्ञापन


ट्राफी लौटाने पहुंचे खिलाड़ी
टीम के खिलाड़ी  राकेश ने बताया कि तारीख पर तारीख मिलने से आहत होकर वे  इस ट्राफी को लौटाने निगम पहुंचे और कहा कि जब इनाम नहीं दे सकते तो ट्रॉफी वापस ले लो पर निगमर ने ट्राफी लेने से इनकार कर दिया है। निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही राशि दिलाएंगे। दूसरी ओर रायपुर महापौर एजाज ढेबर का कहना है कि हर चीज का प्रोसेस होता है। नगद भुगतान नहीं हो सकता है। निगम कैश 2 लाख नहीं देगा। कुछ बचे बिल के आ जाने पर राशि दे देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed