फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   massive fire broke out at bhilai basti in durg district

दुर्ग में हादसा: बस्ती में लगी भीषण आग, 10 से ज्यादा सिलेंडर ब्लास्ट, 100 से ज्यादा झोपड़ियां हुईं खाक

Sat, 09 Apr 2022 08:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 09 Apr 2022 08:22 PM IST
सार

आग इतनी भयानक थी कि बस्ती की 100 से ज्यादा झोपडियां जलकर खाक हो गईं। आग इतनी भयंकर हो गई है कि झोपडियों में रखे गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो रहा है।

विज्ञापन
massive fire broke out at bhilai basti in durg district
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस्ती में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। घटना भिलाई के छावनी थाना इलाके के सूर्या नगर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि बस्ती की 100 से ज्यादा झोपडियां जलकर खाक हो गईं। आग इतनी भयंकर हो गई है कि झोपडियों में रखे गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो रहा है। अब तक 10 सिलेंडर ब्लास्ट हो चुके हैं। जिससे आग और फैल रही है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


स्थानियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर जब छावनी थाना इलाके के  सूर्या नगर बस्ती में लोग जब अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी लगभग ढ़ाई बजे एक घर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। धीरे-धीरे 100 से ज्यादा घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके द्वारा जानकारी देने के बाद भी बहुत देर तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची जिसके कारण आग और भयावह हो गई। इससे नाराज होकर स्थानीय चक्का जाम करने की कोशिश में थे, जिन्हें पुलिसवालों ने काफी समझा-बुझा कर रोका। आग लगने की घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, साथ ही आग से हुए नुकसान का भी अभी आकलन नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आग की सूचना पर जिला प्रशासन व बीएसपी के फायर बिग्रेड के गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ पर नियंत्रण कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed