फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Massive fire breaks out on foam factory, Two female employees reported dead in Raipur

रायपुर के फोम फैकट्री में लगी भीषण आग: दो महिला कर्मचारियों की मौत; दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

Wed, 29 May 2024 06:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 29 May 2024 06:06 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के गोंदवारा स्थित फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मौत की खबर सामने आई है।

विज्ञापन
Massive fire breaks out on foam factory, Two female employees reported dead in Raipur
फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के गोंदवारा स्थित फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची। फिलहाल फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन


मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। फोम फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। मिली जानकारी के अनुसार आग लगभग शाम चार बजे लगी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में सात लोग काम कर रहे थे। आग लगने से पांच पुरुष भागकर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन दो महिला कर्मचारी आग के चपेट में आ गईं। 
विज्ञापन


दमकल की टीम ने दोनों महिलाओं को फैक्ट्री से बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतका की पहचान यमुना और रामेश्वरी की रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed