{"_id":"6a104abe0d81e6370b0dc6d6","slug":"married-couple-consumes-poison-in-abhanpur-woman-dies-young-man-is-battling-for-life-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: अभनपुर में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत,युवक जिंदगी से जूझ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: अभनपुर में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत,युवक जिंदगी से जूझ रहा
Fri, 22 May 2026 05:53 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 22 May 2026 05:53 PM IST
सार
रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला और पुरुष द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला और पुरुष द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान शारदा भारती (38) के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति शिव कुमार कुर्रे (45) बताया गया है। दोनों पहले से विवाहित थे और उनके बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर दोनों अभनपुर थाना क्षेत्र के एक तालाब के पास पहुंचे, जहां उन्होंने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को दोनों की हालत संदिग्ध नजर आई, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुरुष की हालत गंभीर होने के कारण उसका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि प्रेम संबंध सार्वजनिक होने के बाद दोनों मानसिक दबाव में थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।