{"_id":"62049f1d8df7930300348fd3","slug":"maoists-shot-dead-congress-worker-in-bijapur-of-chattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, ग्रामीणों की वेशभूषा में शादी समारोह में घुसकर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, ग्रामीणों की वेशभूषा में शादी समारोह में घुसकर मारी गोली
Thu, 10 Feb 2022 10:56 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:56 AM IST
सार
केंद्र सरकार ने बुधवार को ही राज्यसभा में बताया था कि वामपंथी उग्रवाद की हिंसा में भारी कमी आई है। वहीं गुरुवार को छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
बीजापुर में माओवादियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या की
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। कार्यकर्ता एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आया था। वह आड़ावली गांव का सरपंच पति भी है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता घनश्याम ताडमेर कुटरू थाना क्षेत्र के गांव में शादी में शामिल होने के लिए आया हुआ था। उसी समय 6 से अधिक माओवादी ग्रामीण बनकर आए और उसे गोली मार दी। हत्या करने के बाद नक्सली जंगल भाग गए। वारदात से समारोह में भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि सरपंच पति की हत्या मुखबिरी के शक में की गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में माओवाद उग्रवाद हिंसा में गिरावट की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि थी कि मोदी सरकार की नीतियों से 2021 में माओवादियों का भौगोलिक प्रभाव देश के 46 जिलों तक सीमित हो गया, जो 2010 में 10 राज्यों के 96 जिलों की तुलना में बहुत कम है। वामपंथी उग्रवाद की हिंसा 2018 और 2019 की तुलना में 2021 में 70 प्रतिशत घटकर 509 हो गई है। जिसके कारण 2010 में 1,005 की तुलना में 2021 में मौतों की संख्या में भारी कमी आई है। वहीं गुरुवार को बीजापुर में नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन