फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Maoist maliciousness in Chhattisgarh, killed four villagers who did development work

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की करतूत, विकास कार्य करने वाले चार ग्रामीणों की हत्या की

Sat, 05 Sep 2020 08:43 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 05 Sep 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Maoist maliciousness in Chhattisgarh, killed four villagers who did development work
नक्सली

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर से नक्सलियों की क्रूरता सामने आई है। यहां विकास कार्यों में सहयोग करने की वजह से नक्सलियों ने चार ग्रामीणों की हत्या कर दी। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शनिवार को बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुमरी पालनार गांव के जंगल में नक्सलियों ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया। नक्सलियों ने पुसनार गांव के पुनेम सन्नु, गोरे सन्नु उर्फ ध्रुव और आयतु तथा मेटापाल गांव निवासी भुस्कु की हत्या कर दी।

विज्ञापन


सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि नक्सलियों ने कुछ ग्रामीणों को बुलाया और कहा कि वे क्षेत्र में सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों में शासन का सहयोग कर रहे हैं। इसके बाद नक्सलियों ने चार ग्रामीणों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान नक्सलियों ने कुछ ग्रामीणों की पिटाई भी की।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि नक्सलियों ने चारों की एक साथ हत्या की है या दो दिन के भीतर ये हत्याएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को रवाना किया गया है। घटना के बारे में अन्य जानकारियां इकठ्ठा की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों पर अत्याचार किए जाने की घटनाएं बढ़ी हैं। नक्सलियों ने गत शुक्रवार को पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाकर दो युवकों की हत्या कर दी थी और कुछ महिलाओं की पिटाई भी की थी। युवक रिश्ता तय करने के लिए दंतेवाड़ा जिले से बीजापुर जिले गए थे।

पिछले महीने दंतेवाड़ा जिले के चिकपाल गांव में नक्सलियों ने महिलाओं समेत 10 ग्रामीणों की जमकर पिटाई कर दी थी। वहीं, 25 जुलाई को दंतेवाड़ा जिले के ही परचेली गांव में 25 ग्रामीणों को नक्सलियों ने घायल कर दिया था।

पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज ने कहा कि नक्सल गतिविधियों में भविष्य नहीं होने की बात को समझते हुए बड़ी संख्या में नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। जमीन खिसकते देख माओवादियों द्वारा निर्दोष ग्रामीणों की हत्या और मारपीट कर आतंक का माहौल बनाया जा रहा है। लेकिन उनके गलत विचार और कायराना हरकत ही बस्तर क्षेत्र से नक्सल संगठन के खात्मा का कारण बनेगा।


उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन और बाढ़ संबंधी परिस्थितियों में भी सड़क, पुल-पुलिया तथा अन्य मुलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को मुहैया कराई गई हैं। इससे प्रशासन और सुरक्षाबलों के प्रति ग्रामीणों का विश्वास बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed