{"_id":"69a2ee7bc71d3ea39506dda2","slug":"maoist-dump-uncovered-in-mainpur-forest-over-rs-46-lakh-in-cash-weapons-and-electronic-items-recovered-in-gari-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरियाबंद : मैनपुर के जंगल में माओवादी डम्प का खुलासा, 46 लाख से अधिक नकद, हथियार व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरियाबंद : मैनपुर के जंगल में माओवादी डम्प का खुलासा, 46 लाख से अधिक नकद, हथियार व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
Sat, 28 Feb 2026 07:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 28 Feb 2026 07:07 PM IST
सार
गरियाबंद में थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गए नगद, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक सामान को पुलिस ने बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
नक्सलियों का डम्प बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरियाबंद में थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गए नगद, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक सामान को पुलिस ने बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम एवं डीआरजी धमतरी द्वारा की गई।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ में प्रतिबंधित संगठन के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के शीर्ष लीडरों द्वारा उक्त क्षेत्र में डम्प छिपाकर रखने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 28 फरवरी को संयुक्त पुलिस टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
सघन तलाशी के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से कुल 46 लाख 31 हजार 500 रुपये नकद, 1 भरमार बंदूक, 33 भरमार राउंड, 1 सुरका रायफल, 32 बीजीएल सेल, 1 लैपटॉप, 2 मोबाइल, 10 इंसास राउंड, 11 एसएलआर राउंड, 45 एके-47 राउंड, 41 नग .303 राउंड, 23 सिंगल शॉट राउंड, 26 नग 12 बोर राउंड, 13 इलेक्ट्रॉनिक एवं 10 नॉन-इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में नक्सली सामग्री और साहित्य बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में विगत दो वर्षों से नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। शासन की पुनर्वास योजना के प्रभाव से जनवरी 2026 तक गरियाबंद-धमतरी क्षेत्र में सक्रिय धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सूचीबद्ध माओवादियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए आत्मसमर्पण और उन्मूलन में सफलता मिली है।
इस डम्प की बरामदगी को पुलिस ने संभावित माओवादी गतिविधियों को विफल करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है। अधिकारियों के अनुसार आगे भी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और सतर्कता अभियान जारी रहेगा।