फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Many people died in stampede in Maha Kumbh, CM vishnudev Sai expressed grief, appealed to devotees in CG

CG News: महाकुंभ में भगदड़ से कई लोगों की मौत, कई घायल, सीएम साय ने जताया दुख, श्रद्धालुओं से की अपील

Wed, 29 Jan 2025 03:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 29 Jan 2025 03:56 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट लिखा कि प्रयागराज महाकुम्भ में संगम तट पर घटित भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन और घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है।

विज्ञापन
Many people died in stampede in Maha Kumbh, CM vishnudev Sai expressed grief, appealed to devotees in CG
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मौत और कई लोग घायल हुए हैं। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट लिखा कि प्रयागराज महाकुम्भ में संगम तट पर घटित भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन और घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायल श्रद्धालुओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि संयम बनाए रखें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें। मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वहीं पुण्य स्नान करें।
विज्ञापन




यह था पूरा मामला
महाकुंभ में मंगलवार को मौनी अमावस्या पर बड़ा हादसा हो गया। अचानक भीड़ उमड़ने और धक्का-मुक्की होने से यह स्थिति पैदा हुई। इस दौरान कई लोग गिर गए। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ की वजह से हादसा हुआ। एक तरफ से लोग वापस आ रहे थे, दूसरी तरफ से लोग जा रहे थे। धक्का-मुक्की हुई तो लोग गिर गए, जो गिर गया वो खड़ा नहीं हो पाया। भीड़ ऊपर से रौंदती हुई गई। इसमें कई श्रद्धालु हताहत हो गए। कई श्रद्धालु जख्मी भी हुए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना रात एक से दो बजे के बीच हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed