फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   many CRPF personnel lost their lives in an encounter with Naxals in Chhattisgarh's Sukma

छत्तीसगढ़ के सुकमा में CRPF की नक्सलियों से मुठभेड़, 25 जवान शहीद

Mon, 24 Apr 2017 09:28 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Mon, 24 Apr 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
many CRPF personnel lost their lives in an encounter with Naxals in Chhattisgarh's Sukma
नक्सली हमले में शहीद जवान - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में सोमवार को हुई मुठभेड़ में 25 जवान शहीद हो गए। एक स्थानीय न्यूज चैनल के मुताबिक, सीआरपीएफ कमांडर समेत 7 जवान लापता है। हमले में 11 जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक जवान की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। वहीं उपचार के दौरान 12 और जवानों ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से सरकार और सुरक्षाबल सकते में हैं। घटना को सीआरपीएफ के लिए झटके के तौर पर माना जा रहा है जो कुछ समय से लगातार नक्सलियों के खिलाफ सफल अभियान चलाए हुए है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने वारदात के बाद जवानों से हथियार भी छीन लिए। हमले में अभी कई जवान और घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आपात बैठक बुलाई है। केंद्र भी मामले पर निगाह रखे हुए है। रमन सिंह अपनी दिल्‍ली यात्रा रद्द करते हुए रायपुर के लिए निकल गए। जहां शाम को वह आपात बैठक में अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : यह गाड़ी करेगी आतंकियों का नाश, सुरक्षित रहेंगे हमारे जवान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक हमला दोपहर एक बजे के करीब उस समय हुआ जब सीआरपीएफ की टुकड़ी इलाके में पैट्रोलिंग कर रही थी। चिंतागुफा के पास बुर्कापाल में 300 से ज्यादा नक्सलियों ने रोड ओपनिंग पार्टी पर घात लगाकर हमला किया। बताया जाता है कि नक्सलियों ने यहां एंबुस लगाया था, जिसमें सीआरफीएफ के जवान फंस गए। शहीद होने वाले जवान सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के हैं जो सूचना के बाद रोड ओपनिंग के लिए निकली थी।


छत्तीसगढ़ पुलिस के विशेष महानिदेशक (नक्सल विरोधी ) डी एम अवस्थी ने बताया कि, "नक्सलियों ने बुर्कापाल गांव के पास सीआरपीएफ के एक गश्ती टीम पर गोलीबारी कर दी  जिसमें छह जवान घायल हुए। बताया ये भी जा रहा है कि नक्सलियों की 50-50 की टुकड़ी ने घात लगाकर सुरक्षाबलो ंको अपना निशाना बनाया।

जवानों की टोह के लिए ग्रामीणों को भेजा, फिर टूट पड़े

many CRPF personnel lost their lives in an encounter with Naxals in Chhattisgarh's Sukma
हमले में घायल हुए कांस्टेबिल शेर मोहम्मद जवान ने बताया कि 300 की संख्या में नक्सलियों ने सीआरपीएफ की पार्टी पर घात लगाकर हमला किया। हम लोग भी 150 की संख्या में पैट्रोलिंग के लिए निकले थे।

जवान ने बताया कि शुरूआत में नक्सलियों ने हमारी लोकेशन जानने के‌ लिए कुछ ग्रामीणों को भेजा, इसके बाद 300 के करीब नक्सली हम पर टूट पड़े। उन्होंने पेडों की ओट लेकर हम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उनकी फायरिंग में हमारे जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि काफी गंभीर घटना है। उन्होंने शहीद जवानों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि नक्सलियों का यहां मुख्यालय है और नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई की अब रणनीति बदली जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed