{"_id":"58fdbcfa4f1c1b4766c0c07c","slug":"pdp-district-president-pulwama-abdul-gani-dar-attacked-by-unknown-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घाटी में बिगड़े हालात, महबूबा मुफ्ती दिल्ली में, पीडीपी जिलाध्यक्ष को सरेराह मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में बिगड़े हालात, महबूबा मुफ्ती दिल्ली में, पीडीपी जिलाध्यक्ष को सरेराह मारी गोली
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर हिंसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और कश्मीर में अभी हालात सुधारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सीएम महबूबा मुफ्ती अभी घर भी नहीं पहुंची हैं कि सूबे में हालात बिगड़ने शुरू हो गए हैं। सुबह हुई हिंसा के बाद दोपहर को पीडीपी के जिलाध्यक्ष की हत्या हो गई।
दरअसल पुलवामा में पीडीपी के जिला अध्यक्ष अब्दुल गनी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। अब्दुल गनी पर जिस वक्त हमला हुआ वह कहीं जा रहे थे। तभी कुछ अज्ञात हमलावर आए और उन पर फायरिंग कर दी।
इसके बाद गंभीर हालत में अब्दुल गनी को श्रीनगर के अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक सूचना अभी नहीं है। वहीं, हमला किसने और क्यों किया फिलहाल, इसकी जानकारी भी नहीं मिल पाई है।

'कश्मीर बचाने' के लिए मोदी को मिलीं महबूबा
इससे पहले सुबह जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर के कई हालातों पर चर्चा की। इस मुलाकात में सिंधु जल समझौते से जुड़े विषय, कश्मीर हिंसा और जम्मू-कश्मीर के अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीएम मोदी से बीजेपी-पीडीपी गठबंधन और एजेंडा ऑफ अलायंस के मुद्दे पर चर्चा की। महबूबा ने कहा कि पीएम मोदी हमेशा से अटल बिहारी वाजपेयी की नीतियों से सहमत रहे हैं इसीलिए पीडीपी और भाजपा साथ है।
महबूबा ने कहा कि वाजपेयी जी की नीति से ही कश्मीर की समस्या का हल होगा। महबूबा ने कहा कि कश्मीर में गर्वनेंस, डेवलपमेंट और डायलॉग की नीति पर आगे बढ़ना होगा। जम्मू कश्मीर में गठबंधन के मुद्दे पर महबूबा ने कहा कि वो भाजपा और पीडीपी का आंतरिक मामला है जिसे दोनों पार्टियां मिलकर सुलझाएंगी।

इधर 'कश्मीर बचा' रहे थे, उधर घाटी सुलग रही थी
एक ओर जहां सीएम महबूबा मुफ्ती कश्मीर बचाने को लेकर दिल्ली में डटी हुई थी। वहीं, दूसरी ओर घाटी सुलग रही थी। दोनों की मुलाकात के वक्त घाटी में फिर से हिंसा भड़क गई। जानकारी के मुताबिक कश्मीर में करीब एक हफ्ते के बाद स्कूलों के खुलने के साथ ही श्रीनगर में छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प हुई है।
ब तक मिली जानकारी के अनुसार इन प्रदर्शनों में एक स्थानीय फोटोजर्नलिस्ट घायल हुआ है। इन प्रदर्शनों के दौरान बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।
इससे पूर्व कश्मीर घाटी में करीब एक हफ्ते से बंद स्कूलों को सोमवार को खोल दिया गया था। हालांकि कश्मीर घाटी में तनाव के माहौल के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस क्रम में घाटी के हालातों पर लगातार सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।