{"_id":"627778e2bebfb02df948079b","slug":"man-raped-a-government-female-teacher-in-kanker-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शिक्षक के साथ दुष्कर्म: घर में घुसकर पंचायत कर्मी ने की वारदात, दरवाजे बंद कर बोला- मैं तुमसे प्यार करता हूं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला शिक्षक के साथ दुष्कर्म: घर में घुसकर पंचायत कर्मी ने की वारदात, दरवाजे बंद कर बोला- मैं तुमसे प्यार करता हूं
Sun, 08 May 2022 01:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 08 May 2022 01:31 PM IST
सार
महिला घर के बाहर खड़े होकर बात किसी से बात कर रही थी। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। तभी पंचायत कर्मचारी आशीष सरकार उसके घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक सरकारी महिला शिक्षक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पंचायत कर्मचारी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 25 अप्रैल की है। जबकि, इस मामले में शिकायत चार मई को दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
37 वर्षीय महिला शिक्षिका ने बताया कि 25 अप्रैल को वह अपने घर के बाहर खड़े होकर बात किसी से बात कर रही थी। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। तभी पंचायत कर्मचारी आशीष सरकार उसके घर पहुंचा और सीधे अंदर चला गया। जब महिला ने उससे आने का कारण पूछा तो उसने अंदर से दरवाजे बंद कर लिए और महिला से कहा कि वह उससे प्यार करता है।
विज्ञापन
फटकार के बाद किया दुष्कर्म
पीड़ित महिला ने बताया कि, आरोपी आशीष सरकार की इस हरकत के बाद उसने उसे जमकर लताड़ा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि आरोपी पहले भी उसके साथ कई बार छेड़छाड़ कर चुका है।
विज्ञापन
आरोपी को घर में ही कर दिया बंद
महिला ने बताया, किसी तरह वह आरोपी को घर में ही बंद करके बाहर निकल आई और अपने पति व परिवार वालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब घर का दरवाजा खोला तो आरोपी वहीं मिला। लोकलाज के डर से इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की गई, लेकिन बीते चार मई को पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।