{"_id":"6aa79f31bfd3b00fc104e761","slug":"man-duped-of-rs-5-lakh-by-promising-peon-s-job-accused-eluded-police-for-8-years-finally-arrested-in-durg-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे, 8 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी; आखिरकार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे, 8 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी; आखिरकार गिरफ्तार
Mon, 14 Sep 2026 12:46 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:46 PM IST
सार
नौकरी का सपना दिखाकर दो लोगों से 5 लाख रुपये ऐंठने वाला आरोपी 8 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। डिजिटल सबूतों ने खोला राज, पूछताछ में ठगी कबूलने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग संभाग आयुक्त कार्यालय में चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों से पांच लाख रुपये ऐंठने वाले आरोपी शमीम खान को पुलिस ने करीब आठ वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों पीड़ितों से नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेने का अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
रकम के बाद भी पीड़ितों को नहीं मिली नौकरी
यह पूरा मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पुरैना निवासी डी. सत्य साईं ने 17 नवंबर, 2018 को पुरानी भिलाई थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, कसारीडीह निवासी शमीम खान ने पीड़ित और उसके परिचित सीएच बैकुंठ राव को संभाग आयुक्त कार्यालय दुर्ग में चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपी ने दोनों व्यक्तियों को नौकरी लगवाने का भरोसा देकर कुल पांच लाख रुपये वसूल किए। रकम लेने के बाद भी दोनों पीड़ितों को नौकरी नहीं मिली। जब पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने धनराशि लौटाने से इन्कार कर दिया।
पुलिस जांच में डिजिटल सबूत बरामद
जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने पुलिस को वित्तीय लेन-देन से संबंधित दस्तावेज, बैंक खाता विवरण, लेन-देन का वीडियो और कर्ज से संबंधित दस्तावेज साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराए। पुलिस ने सभी साक्ष्यों की जांच-पड़ताल की और आरोपी शमीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने दोनों व्यक्तियों से नौकरी लगाने के नाम पर रुपये लेने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
यूनियन बैंक रिकॉर्ड और पेन ड्राइव जब्त
पुलिस ने आरोपी के पास से यूनियन बैंक का बैंक विवरण, लेन-देन का वीडियो रखने वाली पेन ड्राइव और कर्ज से जुड़े तीन महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। आरोपी शमीम खान कसारीडीह, दुर्ग का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड के आधार पर जेल भेज दिया गया।