{"_id":"58866047363caa88274af2268c3afe5f","slug":"man-committed-suicide-after-killing-5-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे परिवार को खत्म कर लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे परिवार को खत्म कर लगा ली फांसी
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंडा क्षेत्र के जंजगीरी गांव में एक युवक ने
विज्ञापन
हथौडा मारकर अपनी मां पत्नी और तीन बच्चों की नृशंस हत्या करने के बाद खुद
भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार देव नारायण देशमुख ने रविवार रात घर के एक कमरे में सो रही पत्नी पुष्पाबाई दो पुत्रियों कविता, बेनु और पुत्र देवेन्द्र की लोहे हथौडे से प्रहार कर हत्या करने के बाद बगल के कमरे में सो रही मां अमीनबाई की भी हत्या कर दी।
परिवार के सभी लोगों की हत्या करने के तत्काल बाद व्यक्ति ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी के बाद सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करने के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग भेज दिया।
फिलहाल पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया जा सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।