फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   man arrested for put the status of beating

सोशल मीडिया: युवक को पीटने का स्टेट्स लगाते ही आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Sun, 10 Apr 2022 03:39 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 10 Apr 2022 03:39 AM IST
सार

आरोपी युवक का नाम सचिन गौतम है जो 26 साल का है। सचिन का पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड है। पहले भी मारपीट के मामले में इसे पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
man arrested for put the status of beating
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक युवक को सोशल मीडिया पर मारपीट का वाडियो वायरल करने पर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने स्टेट्स पर एक युवक को मारपीट करते हुए वीडियो डाला था। 

विज्ञापन


इसके एक दिन बाद ही यह वीडियो वायरल हो गया और रायपुर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने फौरन दबिश दी और आरोपी युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में युवक एक दूसरे युवक को बेरहमी से पीट रहा था। मारपीट करने वाला युवक पुराना बदमाश बताया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोपी युवक का नाम सचिन गौतम है जो 26 साल का है। सचिन का पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड है। पहले भी मारपीट के मामले में इसे पकड़ा जा चुका है। इसके पास से धारदार हथियार भी बरामद हो चुके हैं। इसलिए पुलिस ने फौरन इसे पकड़कर जेल में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही पकड़ा गया आरोपी
वायरल हुई एक वीडियो में आरोपी सचिन एक युवक को गालियां दे रहा है और उसके साथ मारपीट कर रहा है। वीडियो में वह कह रहा है तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरा फोन न उठाने की। पुलिस को आरोपी सचिन ने बताया कि ये वीडियो जगदलपुर का है। 


उसने बताया कि एक युवक से विवाद के वक्त ये वीडियो बनाया गया था। उसने मार खाने वाले युवक को धमकाया था। पुलिस ने जब कार्रवाई की तो सचिन ने अब कान पकड़कर माफी मांगी है और पुलिस ने मर्गा भी बनाया साथ ही पुलिस से सचिन ने कहा कि कि दोबारा वो कभी गुंडागर्दी नहीं करेगा। फिलहाल सरस्वती नगर थाने की टीम ने इसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पहले भी ये आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed