{"_id":"6a3244364433d717b20dc937","slug":"major-plane-accident-averted-at-raipur-airport-bird-collides-with-air-india-flight-during-landing-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया फ्लाइट से टकराया पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया फ्लाइट से टकराया पक्षी
Wed, 17 Jun 2026 12:26 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:26 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दिल्ली से रायपुर पहुंची एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट का शिकार हो गई। रनवे पर उतरते समय अचानक एक पक्षी विमान से टकरा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दिल्ली से रायपुर पहुंची एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट का शिकार हो गई। रनवे पर उतरते समय अचानक एक पक्षी विमान से टकरा गया। हालांकि पायलट की सतर्कता और सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते विमान सुरक्षित लैंड हो गया और सभी यात्री एवं क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित रहे।
जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की यह नियमित उड़ान दिल्ली से रायपुर पहुंच रही थी। विमान जैसे ही रनवे पर उतरने की प्रक्रिया में था, तभी एक पक्षी उसके संपर्क में आ गया। घटना के तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और एयरपोर्ट प्रबंधन सक्रिय हो गया और विमान को सुरक्षा जांच के दायरे में लिया गया। राहत की बात यह रही कि विमान को किसी प्रकार का गंभीर नुकसान नहीं हुआ और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।