फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major action in illegal liquor case, Gobra Navapara police station in-charge suspended

Raipur News: अवैध शराब मामले में बड़ी कार्रवाई, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित

Sat, 30 May 2026 02:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 30 May 2026 02:29 PM IST
सार

अवैध शराब कारोबार पर नियंत्रण को लेकर पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और हालिया घटनाक्रम के बाद थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Major action in illegal liquor case, Gobra Navapara police station in-charge suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध शराब कारोबार पर नियंत्रण को लेकर पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और हालिया घटनाक्रम के बाद थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिंह ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोबरा नवापारा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। संबंधित अधिकारियों द्वारा थाना स्तर पर निगरानी बढ़ाने और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध कारोबार जारी रहने की जानकारी सामने आती रही।
विज्ञापन


मामला उस समय और गंभीर हो गया जब एसीसीयू की ग्रामीण टीम ने 29 मई को क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध शराब बिक्री का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे थे। विभागीय स्तर पर जांच में उनके व्यवहार और कार्रवाई के दौरान अपनाए गए रवैये को लेकर सवाल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने माना कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर अपेक्षित नियंत्रण नहीं हो सका। साथ ही कार्रवाई के दौरान प्रदर्शित आचरण को भी गंभीरता से लिया गया। इसके बाद विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) से संबद्ध कर दिया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की आगे भी विभागीय जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed