{"_id":"66781470ef262030f503509c","slug":"congress-leader-and-former-mla-agni-chandrakar-passes-away-was-ill-for-a-long-time-in-mahasamund-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund: कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का निधन, लंबे समय से थे बीमार, कल होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund: कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का निधन, लंबे समय से थे बीमार, कल होगा अंतिम संस्कार
Sun, 23 Jun 2024 05:56 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:56 PM IST
सार
दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का रविवार को निधन हो गया। 71 वर्षीय कांग्रेस नेता ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अग्नि चंद्राकार लंबे समय से बिमार चल रहे थे जिनका उपचार लगातार चल रहा था।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का निधन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का रविवार को निधन हो गया। 71 वर्षीय कांग्रेस नेता ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अग्नि चंद्राकार लंबे समय से बिमार चल रहे थे जिनका उपचार लगातार चल रहा था। अग्नि चंद्राकार महासमुंद विधानसभा से तीन बार विधायक रहे हैं, 1985 में निर्विरोध सरपंच चुने जाने के बाद राजनीतिक पारी की शुरूआत हुई थी।
विज्ञापन
अग्नि चंद्राकार कांग्रेस की सरकार में बीज निगम के अध्यक्ष रहे हैं। कोल घोटाला मामले में दामाद सूर्यकांत तिवारी के फंसने के बाद चंद्राकार के घर भी ईडी की छापेमारी हुई थी। कल सोमवार को पैतृक ग्राम लभराकला में होगा चंद्राकर का अंतिम संस्कार।
विज्ञापन