फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   CG Leopard Enters House and Attacks Six People Family Shows Presence of Mind to Lock It in Room Three Critical

सीजी: घर में घुसा तेंदुआ, छह लोगों पर किया हमला; परिजनों ने सूझबूझ से कमरे में किया बंद, तीन की हालत गंभीर

Sun, 04 Oct 2026 11:55 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 AM IST
सार

महासमुंद के झिटकी गांव में देर रात घर में घुसे तेंदुए ने यादव परिवार के छह सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में चार पुरुष और दो महिलाएं घायल हुए हैं, जबकि तीन की हालत गंभीर है। परिजनों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को घर के एक कमरे में बंद कर दिया। वन विभाग ने रेस्क्यू के लिए रायपुर से विशेषज्ञों की टीम बुलाई है।

विज्ञापन
CG Leopard Enters House and Attacks Six People Family Shows Presence of Mind to Lock It in Room Three Critical
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महासमुंद जिले के झिटकी गांव में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक तेंदुआ घर में घुस गया और यादव परिवार के छह सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में चार पुरुष और दो महिलाएं घायल हुए हैं, जिनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। तेंदुए के हमले के बीच परिजनों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे घर के ही एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस घटना के बाद से झिटकी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


देर रात बाथरूम जाने पर हुआ हमला
यह घटना रात करीब 1:30 बजे की है। 55 वर्षीय उत्तरी बाई बाथरूम जाने के लिए अपने घर से बाहर निकली थीं। उसी समय वहां घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उत्तरी बाई पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। इसी दौरान तेंदुआ घर के भीतर दाखिल हो गया और उसने एक-एक कर 60 वर्षीय सरजु यादव, 36 वर्षीय जनक यादव, 18 वर्षीय मनीष यादव, 14 वर्षीय कषार यादव तथा 32 वर्षीय सुनीता यादव पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन


सूझबूझ से तेंदुए को कमरे में किया बंद
घर के भीतर चीख-पुकार मचने के बावजूद परिजनों ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। अपनी जान बचाते हुए परिजनों ने तेंदुए को चालाकी से एक कमरे में कैद कर दिया और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को उस घर से दूर रहने की हिदायत दी। वन अमले ने तेंदुए के बंद कमरे के आसपास अपनी निगरानी बढ़ा दी है और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट: कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी

घायलों का इलाज, रेस्क्यू की तैयारी
तेंदुए के हमले में घायल सभी छह लोगों को आपातकालीन सेवा 112 की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को महासमुंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। वहीं, वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी है।तेंदुए को पकड़ने के लिए रायपुर से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। टीम के पहुंचने के बाद तेंदुए के रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed