फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahadev Satta App Case: ED presented charge sheet more than 8 thousand pages against 14 accused in court

महादेव सट्टा एप केस: ED ने 14 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पेश किया 8 हजार से अधिक पन्नों का आरोप पत्र

Sat, 21 Oct 2023 06:29 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 21 Oct 2023 06:29 PM IST
सार

Mahadev Satta App Case:  महादेव सट्टा एप मामले में भारतीय प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने 14 आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में अपराधिक परिवाद को पेश किया है। ईडी का यह अपराधिक परिवाद करीब दस हजार पन्नों का है। ईडी ने महादेव सट्टा एप मामले को 6 हजार करोड़ का बताया है।

विज्ञापन
Mahadev Satta App Case: ED presented charge sheet more than 8 thousand pages against 14 accused in court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा एप मामले में भारतीय प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने 14 आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में अपराधिक परिवाद को पेश किया है। ईडी का यह अपराधिक परिवाद करीब दस हजार पन्नों का है। ईडी ने महादेव सट्टा एप मामले को 6 हजार करोड़ का बताया है। ईडी ने कोर्ट को बताया है कि प्रारंभिक तौर पर 41 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है। महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने अदालत में 9084 पन्ने का परिवाद पेश किया है। इनमें अपराधिक परिवाद 197 पन्नों का जबकि इससे संबंधित अभिलेख 8887 पन्नों का है। मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी। 

विज्ञापन


ये आरोपी शामिल
ईडी ने अपराधिक परिवाद में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल,चंद्रभूषण वर्मा,सतीश चंद्राकर,अनिल धमानी,सुनील धमानी,विशाल आहूजा,धीरज आहूजा,पूनाराम वर्मा,शिव कुमार वर्मा,यशोदा वर्मा और पवन नत्थानी का नाम बतौर आरोपी शामिल है। इनमें चंद्रभूषण वर्मा, सतीश 
विज्ञापन

चंद्राकर,अनिल धमानी और सुनील धमानी इसी मामले में न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल में बंद हैं। 

पूरक परिवाद भी होगा होगा 
ईडी के विशेष लोक अभियोजक डॉ. सौरभ कुमार पांडेय ने बताया है कि नियमों के अंतर्गत इस मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के 60 दिन के भीतर चालान पेश किया जाना जरूरी है। मामले की जांच जारी है। विवेचना के अनुरूप पृथक से परिवाद पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed