{"_id":"6b0a53cdd09e36480c0f2526","slug":"mahadev-betting-app-case-himanshu-to-be-produced-in-a-special-court-today-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव बेटिंग एप केस: हिमांशु की आज स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी; ईडी पूछताछ के लिये फिर मांग सकती है रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव बेटिंग एप केस: हिमांशु की आज स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी; ईडी पूछताछ के लिये फिर मांग सकती है रिमांड
Sat, 28 Nov 2026 09:41 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 28 Nov 2026 09:41 AM IST
सार
महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप केस में दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को आज शनिवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। उसकी रिमांड शनिवार को खत्म हो गई थी। आरोपी हिमांशु पर 15 करोड़ रुपए लेने का आरोप है।
विज्ञापन
आरोपी हिमांशु शेखर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप केस में दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को आज शनिवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। उसकी रिमांड शनिवार को खत्म हुई थी। आरोपी हिमांशु पर 15 करोड़ रुपए लेने का आरोप है।
विज्ञापन
केंद्रीय जांच एजेंसी उसे आज कोर्ट में पेश कर दोबारा पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान हिमांशु ईडी के अधिकारियों को सहयोग नहीं कर रहा है। उस पर आरोप है कि उसने महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से केस को रफा-दफा कराने के लिये 15 करोड़ रुपए मांगे थे। इस मामले में उसने प्रमोटरों को जज और अधिकारियों को मैनेज करने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को 13 नवंबर को कस्टोडियल रिमांड पर लिया था। उससे 19 नवंबर तक चली पूछताछ के दौरान वकील हिमांशु शेखर का नाम सामने आया। पूछताछ में सौरभ ने खुलासा किया कि उसने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को खत्म करवाने के लिए वकील को 15 करोड़ रुपये सौंपे थे। जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपी वकील पिछले तीन वर्षों में कई बार दुबई गया था और वहां उसकी मुलाकात सौरभ चंद्राकर से हुई थी। जांच एजेंसी अब इन मुलाकातों और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
सौरभ चंद्राकर से लेन-देन की जांच
जांच में वकील हिमांशु शेखर की भूमिका महत्वपूर्ण पाई गई है। सौरभ चंद्राकर से मिली जानकारी के आधार पर रायपुर जांच एजेंसी ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। वकील हिमांशु शेखर 20 नवंबर को दोपहर लगभग 3:03 बजे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई भागने की फिराक में था। हवाई अड्डा अधिकारियों ने सर्कुलर के आधार पर उसे रोक लिया और तत्काल रायपुर जांच एजेंसी को सूचना दी। सूचना मिलने पर जांच अधिकारियों ने जरूरी विधिक प्रक्रियाएं पूरी करके 21 नवंबर को तड़के 1:10 बजे वकील को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। जांच टीम आरोपी को मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत में ले गई और उसे रायपुर लाने के लिए दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगा।
मुंबई हवाई अड्डे पर पहली कार्रवाई
विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक सुनील गोंसाल्विस ने तर्क दिया कि आरोपी की वास्तविक हिरासत का समय 21 नवंबर तड़के 1:10 बजे से माना जाए। उन्होंने दलील दी कि हवाई अड्डे से कार्यालय और फिर अदालत तक लाने में लगा समय 24 घंटे की समय-सीमा से बाहर रखा जाना चाहिए।
बचाव पक्ष ने इस दलील का विरोध करते हुए अनिवार्य कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाया। विशेष पीएमएलए अदालत ने जांच एजेंसी की दलील खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि लुक आउट सर्कुलर के आधार पर 20 नवंबर को दोपहर 3:03 बजे रोके जाने के समय से ही 24 घंटे की समय-सीमा की गणना की जाएगी। अदालत ने अधिकारियों द्वारा 21 नवंबर को दोपहर दो बजे से पहले आरोपी को पेश न करने पर नाराजगी जताई और यात्रा के समय का हवाला खारिज करते हुए ट्रांजिट रिमांड नामंजूर कर वकील की रिहाई का आदेश दे दिया।
