फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mahadev app betting case: ed seized assets worth Rs 417 crore, raids in many cities

ED की महादेव एप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 417 करोड़ की संपत्ति जब्त, कोलकाता-मुंबई समेत कई शहरों में छापेमारी

Fri, 15 Sep 2023 08:40 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 15 Sep 2023 08:40 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में 417 करोड़ की संपत्ति फ्रीज और जब्त की है।

विज्ञापन
mahadev app betting case: ed seized assets worth Rs 417 crore, raids in many cities
ईडी की कार्रवाई में 417 करोड़ की संपत्ति फ्रीज और जब्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में 417 करोड़ की संपत्ति फ्रीज और जब्त की है। ऑनलाइन एप महादेव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ ईडी ने ये कार्रवाई कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत 39 शहरों में की थी। इस संबंध में अधिकारियों ने शुक्रवार को अधिकारिकतौर पर जानकारी दी है।
विज्ञापन




जब्त किए गए सामानों में बड़ी मात्रा में कैश, सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत कई शहरों में महादेव एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ तलाशी ली। इस दौरान 417 करोड़ रुपए की अपराध आय को फ्रीज/जब्त किया है।
विज्ञापन





ईडी की जांच-पड़ताल में ये भी मालूम चला है कि कि महादेव ऑनलाइन बुक एप संयुक्त अरब अमीरात से चलाया जा रहा है, जो अपने सहयोगियों को 70-30 प्रतिशत लाभ अनुपात पर 'पैनल/शाखाओं' की फ्रेंचाइजी देकर संचालित किया जाता है। ईडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव एप को प्रमोट करते हैं। इस कंपनी का परिचालन दुबई से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों ने दावा किया कि उक्त सटोरियों के खिलाफ विदेश में भी गंभीरता से जांच शुरू हो गई है। रायपुर की पीएमएलए विशेष न्यायालय ने भी फरार संदिग्धों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। बता दें कि महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग एप्लिकेशन अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की व्यवस्था करने वाला एक प्रमुख सिंडिकेट है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed