फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Madhya Pradesh stands with Chhattisgarh in flood crisis: Sent Rs 5 crore and relief material, CM Sai expressed

बाढ़ संकट में छत्तीसगढ़ के साथ खड़ा मध्यप्रदेश: 5 करोड़ की मदद और राहत सामग्री भेजी, सीएम साय ने जताया आभार

Sun, 07 Sep 2025 02:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 07 Sep 2025 02:35 PM IST
सार

बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। ऐसे समय में पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। मध्यप्रदेश सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक ट्रेन राहत सामग्री भेजी है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh stands with Chhattisgarh in flood crisis: Sent Rs 5 crore and relief material, CM Sai expressed
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। ऐसे समय में पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। मध्यप्रदेश सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक ट्रेन राहत सामग्री भेजी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सहयोग के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ केवल पड़ोसी राज्य ही नहीं, बल्कि आत्मीय रिश्तों से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की इस घड़ी में मिला सहयोग निश्चित ही बस्तर के प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आई बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए मदद करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर मध्यप्रदेश सरकार भविष्य में भी हर संभव सहयोग करती रहेगी।



डॉ. यादव ने भोपाल से जारी संदेश में बताया कि राहत सामग्री में खाद्य सामग्री, दवाइयां और आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिस तत्परता से कार्य कर रही है, वह सराहनीय है। संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सदैव छत्तीसगढ़ के साथ खड़ा रहेगा।

गौरतलब है कि बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा सहित कई जिलों में लगातार बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed