{"_id":"636b83406d719d7165373c0e","slug":"loving-couple-commits-suicide-by-hanging-in-hotel-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai: होटल में शादीशुदा ब्वॉयफ्रेंड के साथ लगाई फांसी, पहले उसी युवक पर लड़की ने दर्ज कराई थी रेप की FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai: होटल में शादीशुदा ब्वॉयफ्रेंड के साथ लगाई फांसी, पहले उसी युवक पर लड़की ने दर्ज कराई थी रेप की FIR
Wed, 09 Nov 2022 04:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Nov 2022 04:09 PM IST
सार
काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी जवाब नहीं मिला तो वेटर ने होटल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। इस पर किसी तरह प्रबंधन ने दरवाजा खोला तो दोनों के शव पंखे से लटके हुए थे। इसके बाद होटल की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवती ने अपने शादीशुदा ब्वॉयफ्रेंड के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव बुधवार सुबह पंखे से लटके हुए मिले। दोनों एक दिन पहले ही मंगलवार को होटल में कमरा लिया था। अभी तक दोनों के खुदकुशी करने के कारण का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
दो दिन से कमरे से बाहर नहीं निकले थे दोनों
जानकारी के मुताबिक, कोहका निवासी तापशी बाइन (32) का कातुल बोर्ड निवासी अफरोज से प्रेम प्रसंग था। अफरोज पहले से ही शादीशुदा था। दोनों मंगलवार को होटल क्रिश पहुंचे और तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में ठहरे हुए थे। इसके बाद दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले। अगले दिन बुधवार को भी दोनों बाहर नहीं निकले। इस पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ और एक वेटर देखने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
पहले भी दोनों रुक चुके थे इस होटल में
काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी जवाब नहीं मिला तो वेटर ने होटल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। इस पर किसी तरह प्रबंधन ने दरवाजा खोला तो दोनों के शव पंखे से लटके हुए थे। इसके बाद होटल की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव नीचे उतरवाए। बताया जा रहा है कि अफरोज पहले भी लड़की के साथ इस होटल में रुक चुका था।
विज्ञापन
लड़की ने पहले लगाया था अफरोज पर रेप का आरोप
बताया जा रहा है कि अफरोज शादीशुदा था। तापशी ने पहले अफरोज पर रेप का आरोप लगाया था। इसे लेकर थाने में FIR भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने अफरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस दौरान वह 50 दिन जेल में भी रहा। फिर जमानत पर बाहर आया था। अब दोनों साथ कैसे आए और खुदकुशी क्यों की, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।