फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   lover had gone for a walk with his girlfriend on his return crowd beat him up badly watch video in Rajnandgaon

Rajnandgaon: प्रेमिका के साथ घूमने गया था प्रेमी, लौटने पर भीड़ ने युवक को जमकर पीटा, देखें वीडियो

Thu, 22 Aug 2024 02:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 22 Aug 2024 02:23 PM IST
सार

राजनांदगांव के सुकुलदैहान थाना क्षेत्र के ग्राम रंगकठेरा में प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। युवक का नाम मनीष वर्मा है। 

विज्ञापन
lover had gone for a walk with his girlfriend on his return crowd beat him up badly watch video in Rajnandgaon
भीड़ ने युवक को जमकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव के सुकुलदैहान थाना क्षेत्र के ग्राम रंगकठेरा में प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। युवक का नाम मनीष वर्मा है, जो खैरागढ़ थाना क्षेत्र के डूंडा गांव का रहने वाला है। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी जोड़े को घूमते पकड़ लिया, जिसके बाद युवती के परिजनों ने युवक की बर्बरता से पिटाई कर दी। 

विज्ञापन



घटना बीते 15 अगस्त की है। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का निवासी मनीष वर्मा रंगकठेरा निवासी अपनी प्रेमिका के साथ घूमने गया था। वहां से लौटने में प्रेमी जोड़े को देर हो गई इस पर ड्यूटी के परिजन उसे ढूंढने के लिए एक जगह इकट्ठा हो रहे थे। उसी समय प्रेमी जोड़ा घूमने के बाद रंगकठेरा गांव पहुंचा। युवती के परिजनों को यह नगंवार गुजरा और उन्होंने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। 

विज्ञापन


जैसे-तैसे युवक अपनी जान बचाकर वहां से भागा और अपने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद युवक के परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में मनीष वर्मा ने बताया कि- मैं अपनी फ्रेंड के साथ घूमने गया था जिसके बाद उसे छोड़ने गया था तब मुझे गांव वालों से पकड़ लिया वह लोग कौन है मैं उन्हें नहीं जानता। उन्होंने रुकवा कर पूछा कि कौन हो कहां से हो उसके बाद मेरी पिटाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed