रॉन्ग नंबर पर इश्क-शादी, फिर हुआ 'खेल'!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की एक महिला ने उत्तर प्रदेश के एक सीआईएसएफ जवान के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। यह मामला शुरू तो रॉन्ग नंबर पर हुए इश्क से था। जो दरअसल शादी की राह से होता होता यौन शोषण का मामला बन गया।
हुआ यूं कि बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र निवासी महिला के पास एक रॉन्ग नंबर आया। और रॉन्ग नंबर पर बात करने वाले सीआईएसएफ जवान से फोन पर ही दोस्ती हो गई। ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
दोनों ने शादी भी कर ली लेकिन बाद में दोनों की अनबन होने के बाद महिला ने सीआईएसएफ जवान पर दैहिक शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है।
क्या था मामला
जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय महिला को पहली शादी के कुछ समय बाद पति ने छोड़ दिया। पति से अलग होने के बाद वह कुछ समय अलग रहने लगी। इसी बीच रॉन्ग नंबर पर उसकी बातचीत सीआईएसएफ के जवान से हुई।
महिला का आरोप है कि आरोपी कई बार महिला से मिलने आता था। और उनके बीच प्रेम संबंध भी स्थापित हुए। उन्होंने एक मंदिर में शादी भी की।
इस दौरान पीड़िता गर्भवती भी हो गई। और अचानक ही आरोपी उसे छोड़ कर चला गया। बाद में पीड़िता को पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है।