फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   LokSabha Chunav: First list of Lok Sabha candidates will be released soon, Sao said- will win 11 seats of Chha

LokSabha Chunav: जल्द जारी होगी लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, साव ने कहा- छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतेंगे

Fri, 01 Mar 2024 11:51 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 01 Mar 2024 11:51 AM IST
सार

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई नेता दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली से वापस लौटने के बाद राजधानी रायपुर में डिप्टी सीएम साव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्याशियों की सूची कभी भी आ सकती है।

विज्ञापन
LokSabha Chunav: First list of Lok Sabha candidates will be released soon, Sao said- will win 11 seats of Chha
उप मुख्यमंत्री अरुण साव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जल्द जारी होने की संभावना है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई नेता दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली से वापस लौटने के बाद राजधानी रायपुर में डिप्टी सीएम साव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्याशियों की सूची कभी भी आ सकती है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी संभावित प्रत्याशियों के बारे में विस्तार से केंद्रीय चुनाव समिति के साथ चर्चा हुई है। बहुत जल्दी प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति विचार करने के बाद घोषित करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी योग्य और जीतने वाले चेहरे को चुनाव में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम साव ने कहा कि जिस तरह से देश का वातावरण है। छत्तीसगढ़ का वातावरण है और छत्तीसगढ़ की जनता जिस प्रकार नरेंद्र मोदी की योजनाओं से प्रभावित हैं। उनके कामों से प्रभावित हैं। छत्तीसगढ़ की 11 सीटें प्रदेश की जनता नरेंद्र मोदी की झोली में डालेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed