{"_id":"660d6795a61fb20ff60082cb","slug":"lok-sabha-election-2024-contest-on-rajnandgaon-seat-is-becoming-exciting-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: राजनंदगांव सीट पर रोमांचक होता जा रहा मुकाबला, नामांकन पत्र लेने उमड़ी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: राजनंदगांव सीट पर रोमांचक होता जा रहा मुकाबला, नामांकन पत्र लेने उमड़ी लोगों की भीड़
Wed, 03 Apr 2024 07:59 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 03 Apr 2024 07:59 PM IST
सार
राजनांदगांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रत्याशी बनने के बाद इस सीट पर मुकाबला रोमांचक नजर आने लगा है। प्रदेश की निगाह इसी सीट पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनांदगांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रत्याशी बनने के बाद इस सीट पर मुकाबला रोमांचक नजर आने लगा है। प्रदेश की निगाह इसी सीट पर टिकी हुई है। इसी बीच आज नामांकन दाखिले की अंतिम दिन से एक दिन पूर्व इस सीट से बड़े पैमाने पर लोगों ने अपनी दावेदारी करते हुए सर्वाधिक फॉर्म लेकर प्रदेश में इस लोक सभा सीट को चर्चा में ला दिया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव से कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेश बघेल ने पाटन क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निष्पक्ष चुनाव के लिए बैलेट पेपर से चुनाव की बात कही थी,उन्होंने कहा था कि अगर बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए तो 384 प्रत्याशी का आंकड़ा पार करना होगा।तब ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव होंगे।भूपेश बघेल की इस बात का राजनांदगांव लोकसभा सीट पर व्यापक असर दिखाई दिया।आज नामांकन दाखिले की अंतिम तिथि 4 अप्रैल से पूर्व कलेक्टर कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र लेने वालों का रेला नजर आया।
विज्ञापन
राजनांदगांव लोकसभा सीट के सभी ब्लॉकों से बड़े पैमाने पर लोग 50-60 की संख्या में नामांकन फार्म लेने पहुंचे। लोग फार्म लेने लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।इनमें से कई लोग ऐसे थे,जो एक ही गांव और मोहल्ले से थे।इनमें ज्यादातर संख्या महिलाओं की नजर आई।नामांकन फार्म लेने पहुंची महिलाओं ने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए।खैरागढ़ जिले के अतरिया से पहुंची महिला ने कहा कि हम 8 लोग एक साथ आये हैं। हम लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। महिलाओं ने कहा कि वे स्वेच्छा से चुनाव लड़ना चाहती हैं।वहीं उन्होंने 375 प्रत्याशी वाले मामले में कहा कि भूपेश बघेल जो कह रहे हैं सहीं कह रहे हैं।
विज्ञापन
बड़े पैमाने पर राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए दर्जनों लोग एक के बाद एक कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचते रहे और निर्धारित समय दोपहर 3 बजे तक इस सीट से 210 लोगों ने नामांकन फॉर्म ले लिया।इनमें दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी के नाम से फार्म लिया।बडी़ संख्या में लोगों के द्वारा फार्म लेने के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने कहा कि समय-समय पर इव्हीएम की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगता है।आज जनता इस प्रक्रिया में अब खुद शामिल हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नाम से फार्म लेने से कुछ नहीं होगा। पार्टी जिसे अधिकृत करती है वही मान्य होता है।
आज सर्वाधिक लोगों के द्वारा राजनांदगांव लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई गई है।जिसपर राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा है कि आज काफी लोगों ने नामांकन फार्म लिया है।इससे पहले 31 लोगों ने लिया था।अब तक 13 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। आज कुल आठ नामांकन पत्र जमा किए गए,210 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र आज लिया है।