फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   lok sabha election 2019 pl punia says congress will win all 11 lok sabha seats in chhattisgarh

2019 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेगी कांग्रेस: पीएल पुनिया

Sun, 16 Dec 2018 02:00 PM IST
अमर शर्मा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 16 Dec 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 pl punia says congress will win all 11 lok sabha seats in chhattisgarh
PL Puniya
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें जीतकर 15 वर्षों बाद सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस के इस शानदार प्रदर्शन और इससे जुड़े कुछ अन्य मुद्दों पर पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया से 'भाषा' ने बातचीत की। 
विज्ञापन

पी एल पुनिया से पांच सवाल

सवाल : क्या आप लोगों को इतनी बड़ी जीत का अंदाजा था? 

उत्तर : निश्चित तौर पर यह जीत बहुत बड़ी और ऐतिहासिक है। इसका अंदाजा हमें पहले हो गया था कि जनता कांग्रेस को बड़ा बहुमत देने जा रही है। हर वर्ग ने खासकर किसानों नौजवानों, आदिवासी, अनुसूचित जाति और छोटे दुकानदारों ने भरपूर समर्थन दिया। किसानों ने तो धान बेचना बंद कर दिया था और वे नई सरकार का इंतजार कर रहे थे। यही चुनाव से पहले का एक्जिट पोल था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन रही है। 
विज्ञापन


सवाल : फिर राजनीतिक पंडितों एवं मीडिया को ऐसी जीत का किसी तरह का आभास पहले से क्यों नहीं हुआ? 

उत्तर : छत्तीसगढ़ छोटा राज्य है और लोग रमन सिंह को एक चेहरे के तौर पर देख रहे थे। लेकिन यह एक भ्रम था। दिल्ली में बैठे विशेषज्ञों को पता नहीं था कि रमन सिंह और उनके पुत्र के भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त थी। लोगों को अंदाजा नहीं था कि जनता ने मन बना लिया था कि परिवर्तन करना है। लोगों में यह जुनून था कि किसी भी सूरत में परिवर्तन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : बसपा और अजीत जोगी की पार्टी के गठबंधन से कांग्रेस को नुकसान क्यों नहीं हुआ, जैसा कि कुछ लोगों का अंदेशा था? 

उत्तर : लोगों ने निर्णय लिया था कि परिवर्तन करना है। जब यह गठबंधन बना तो लोगों को लगा कि यह गठबंधन भाजपा को बचाने के लिए बना है और उसी दिन जोगी और बसपा की विश्वसनीयता शून्य हो गई। इनकी नीयत पर सवाल खड़ा हुआ। इसी वजह से लोगों ने इन्हें खारिज कर दिया। वैसे, जोगी अब राजनीतिक रूप से पूरी तरह अप्रासंगिक हो गए।

सवाल : क्या लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस इसी तरह का प्रदर्शन कर पाएगी? 

उत्तर : विधानसभा चुनाव के हिसाब से हम लोकसभा की सारी सीटें जीत रहे हैं। लोकसभा चुनाव में कुछ महीने बचे हैं। अब हमारी सरकार भी वादों के मुताबिक काम करेगी। आप देखेंगे कि लोकसभा चुनाव में हम राज्य की सभी सीटें जीतेंगे।


सवाल : किसानों को कर्जमाफी के लिए कितने दिनों का इंतजार करना होगा? 

उत्तर : राहुल गांधी और कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इसलिए कैबिनेट का पहला फैसला यही होगा। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed