{"_id":"60755d3be92b4d5f73317130","slug":"lockdown-in-durg-extended-for-5-days-till-19th-april-corona-in-chhattisgarh-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में फिर बढ़ा लॉकडाउन, 19 अप्रैल तक घरों में बंद रहेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में फिर बढ़ा लॉकडाउन, 19 अप्रैल तक घरों में बंद रहेंगे लोग
Tue, 13 Apr 2021 03:15 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 13 Apr 2021 03:15 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पांच दिन लगा रहेगा लॉकडाउन। जिलाधिकारी ने 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। लॉकडाउन के दौरान दुर्ग में कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
लॉकडाउन (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग वासियों के लिए अभी पांच दिन और घरों में बंद रहना होगा। जिले में लॉकडाउन की अवधि को पांच दिन के लिए और बढ़ा दिया है। दुर्ग जिले में अब 19 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रहेगा। दुर्ग के जिलाधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि इससे पहले लगाया गया लॉकडाउन बुधवार यानी 14 अप्रैल को खत्म हो रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि दुर्ग जिले में छह से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया था। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है और यही वजह है कि वहां लॉकडाउन का दूसरा चरण लागू किया गया है। हालांकि लॉकडाउन की गाइडलाइंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
वहीं सुकमा जिलाधिकारी ने भी जानकारी दी कि जिले में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। जिले में नाइट कर्फ्यू की अवधि दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक रहेगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। ये फैसला 15 अप्रैल से लागू होगा। वहीं दुकानें सुबह सात बजेे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी।
विज्ञापन
Lockdown in Durg extended for 5 days, till 19th April: Durg Collector Sarveshwar Bhure #Chhattisgarh
— ANI (@ANI) April 13, 2021
बता दें कि सोमवार को दुर्ग जिले में कोरोना वायरस से 15 और लोगों की मौत हुई थी। वहीं डेढ़ हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज पाए गए। हालांकि लॉकडाउन के दौरान पांच हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अन्य राज्यों से दुर्ग जिले में आने वाले लोगों को सात दिन तक क्वारंटीन करना होगा।
इसके अलावा गांवों में भी क्वारंटीन सेंटर बनाए जाएंगे। वहीं यात्रियों की जांच होती रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट में सख्त निगरानी की जरूरत है। इसको सुनिश्चित करना है कि लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन होता रहे। जो लोग मास्क नहीं लगाएंगे, उन पर जुर्मान लगेगा और उन्हें मास्क भी दिया जाएगा।