फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   List of eligible candidates released for constable cadre selection examination 2023-24 in Chhattisgarh

Chhattisgarh News: आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

Tue, 29 Jul 2025 06:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 29 Jul 2025 06:21 PM IST
सार

पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा आरक्षक संवर्ग (जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग) चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यार्थियों की चयन सूची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
List of eligible candidates released for constable cadre selection examination 2023-24 in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा आरक्षक संवर्ग (जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग) चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यार्थियों की चयन सूची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा जारी कर दी गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से प्रत्येक पद के विरुद्ध अधिकतम 15 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु चयनित किया गया है।

इन पात्र अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ पर प्रकाशित की गई है। चयन प्रक्रिया के आगामी चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु पात्र अभ्यर्थियों को CG Vyapam की वेबसाइट पर निर्धारित समयावधि में पुनः रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन संबंधी विस्तृत सूचना व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा आरक्षक संवर्ग (जिला पुलिस बल) के 570 रिक्त पदों की सीधी भर्ती हेतु दिनांक 04 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र दिनांक 01 जनवरी से 06 मार्च 2024 तक आमंत्रित किये गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञातव्य है कि भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण अंतर्गत जिला दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की दस्तावेज़ जांच, शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन प्रथम वाहिनी, छ.स.बल, भिलाई (जिला दुर्ग) में दिनांक 16 नवंबर 2024 से 11 जनवरी 2025 के मध्य संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed