फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lightning strike leaves 3 dead and 9 injured in Jashpur district at Chhattisgarh

Chhattisgarh: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन की मौत और नौ झुलसे, चार लाख मुआवजे का एलान

Sun, 29 May 2022 10:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 29 May 2022 10:49 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक नाबालिग लड़की समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Lightning strike leaves 3 dead and 9 injured in Jashpur district at Chhattisgarh
आकाशीय बिजली से तीन लोगों की मौत। - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हो गया। इस हादसे में एक नाबालिग लड़की समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन


जशपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे ने बताया कि यह घटना राजधानी रायपुर से 400 किलोमीटर दूर पंद्रापथ पुलिस चौकी सीमा के अंतर्गत बुर्जुडीह गांव में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव के साप्ताहिक बाजार में एक छोटे से भोजनालय में आकाशीय बिजली गिरी, जिससे 12 लोग झुलस गए। जिसके बाद आनन-फानन में इन लोगों को पड़ोसी जिले बलरामपुर के शंकरगढ़ के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां  भोजनालय के मालिक की 12 वर्षीय बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में झुलसे अन्य लोगों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आरबीसी (राजस्व पुस्तक परिपत्र) प्रावधानों के तहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed