{"_id":"651ebed9e34ea83460082acb","slug":"lawyer-beat-up-doctor-of-medical-mobile-unit-in-bilaspur-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: गाड़ी साइड में खड़ी करने को लेकर वकील ने डॉक्टर को पीटा, थाने पहुंचे दोनों पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: गाड़ी साइड में खड़ी करने को लेकर वकील ने डॉक्टर को पीटा, थाने पहुंचे दोनों पक्ष
Thu, 05 Oct 2023 07:25 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 05 Oct 2023 07:25 PM IST
सार
एक वकील ने मेडिकल मोबाइल यूनिट के एक डॉक्टर की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी हटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन
वकील और डॉक्टर में हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में वकील की दबंगई का वीडियो सामने आया है। यहां एक वकील ने मेडिकल मोबाइल यूनिट के एक डॉक्टर की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी हटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला बस्ती स्थित जोया रेसिडेंसी के सामने गाड़ी साइड लगाने की बात पर डॉक्टर और वकील दंपत्ति में विवाद हो गया। इस दौरान वकील ने डंडे से डॉक्टर पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। डॉक्टर के साथ उपस्थित अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। दोनो पक्षों ने मामले की शिकायत थाने में की है।
विज्ञापन
विवाद के संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताय कि डॉक्टर अंशुल भौमिक और अधिवक्ता रजनीश सिंह के बीच मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत आवेदन दिया है। दोनों पक्षों को मुलाहिजा के लिए भेजा गया है। डॉक्टर रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन