फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   lathi charge resonate will issue in Bastar?: BJP said- Hit me first lathi; Congress cornered PM modi

बस्तर में गूंजेगा लाठी मार का मुद्दा?: BJP ने कहा- पहली लाठी मुझे मारो; कांग्रेस ने PM को इन मुद्दों पर घेरा

Mon, 08 Apr 2024 01:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 08 Apr 2024 01:12 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे में हैं। ऐसे में प्रदेश में एक ही मुद्दा गरमाया हुआ है। बस्तर लोकसभा की इस सभा में पहली लाठी मुझे मारो का मुद्दा गूंज सकता है। सभा को साधने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी इस मुद्दा को उठा सकते हैं।

विज्ञापन
lathi charge resonate will issue in Bastar?: BJP said- Hit me first lathi; Congress cornered PM modi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे में हैं। ऐसे में प्रदेश में एक ही मुद्दा गरमाया हुआ है। बस्तर लोकसभा की इस सभा में पहली लाठी मुझे मारो का मुद्दा गूंज सकता है। सभा को साधने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी इस मुद्दा को उठा सकते हैं। इस बीच भाजपा ने कार्टून जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। वहीं पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने भी कार्टून वार किया है। इसी तरह दोनों पार्टियों के बीच कार्टून वार जारी है। 

विज्ञापन


इस बार कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कार्टून जारी किया है। जारी कार्टून में महंगाई, डीजल-पेट्रोल, रोजगार और नौकरी को मुद्दा बनाया है। कार्टून में पीएम मोदी को जनता से अपील करते दिखाया गया है। उसमें लिखा है कि मित्रों मुझे लाठी से बचालो। वहीं दौरे को लेकर कांग्रेस ने कहा कि कल बस्तर पधार रहे हैं साहब। स्क्रिप्ट उन्हें मिल चुकी है। लिख कर रख लीजिए यही होने वाला है। एक भी आपके सवालों का जवाब कल भी नहीं दिया जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को ‘वोट रूपी’ लाठी अब जनता मारेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में गरमाया है महंत का बयान 
वहीं दूसरी ओर भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष महंत के बयान को लेकर तंज कसा है। बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पर करारा हमला करते हुए सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट किया है। इस कार्टून में महंत को लाठी पकड़ते दिखाया जा रहा है। वहां खड़ी जनता मैं हूं मोदी का परिवार, पहली लाठी मुझे मार कह रही है। भाजपा इस विवादित बयान पर लगातार कांग्रेस को घेरने की प्रयास कर रही है। वहीं आज पीएम मोदी इस बयान पर कुछ टिप्पणी कर सकते हैं। सभा को साधने के लिए यह मुद्दा एक बार उठाया जा सकता है। 




ये था पूरा मामला
छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बीते दिनों राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नामांकन सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई लाठी लेकर खड़ा हो सकता है,तो वो भूपेश बघेल हैं। हम लोगों को लाठी चलाने वाला और नरेंद्र मोदी के सर को फोड़ने वाला आदमी चाहिए, जो भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव ही कर सकते हैं।   

कांग्रेस ने फिर से विवादित बयान को लेकर कार्टून जारी किया 
हालांकि यह बयान बढ़ने पर महंत ने अपने बयान को लेकर सफाई दे दी थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सम्मानित पद पर हैं। मैंने कुछ गलत नहीं कहा था। बयान को तोड़मरोड़ कर बताया जा रहा है। मेरी बातों से बुरा लगा हो, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। उनके सफाई देने के बाद भी कांग्रेस नें इस बयान के तर्ज पर मोदी के खिलाफ एक और कार्टून जारी कर दिया है। ऐसे में सुलझा हुआ मामला एक बार फिर गरमा सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed