{"_id":"67ee889bc770e85b1a06c455","slug":"land-mafias-filled-up-the-drain-in-balod-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जमीन माफियाओं ने पाट दी नाली, घास जमीन पर मुरम डालकर किया कब्जा; ग्रामीणों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जमीन माफियाओं ने पाट दी नाली, घास जमीन पर मुरम डालकर किया कब्जा; ग्रामीणों ने की शिकायत
Thu, 03 Apr 2025 06:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Apr 2025 06:39 PM IST
सार
ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए पटवारी और तहसीलदार को इसकी शिकायत दर्ज कराई। अब ग्रामीण कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
भूमाफियाओं का कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले के ग्राम बोहारडीह में जमीन कारोबारियों का ऐसा कारनामा सामने आया है। यहां पर प्लॉटिंग करने के लिए एक तो सिंचाई के नाले को पाट दिया गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद उसे फिर से खोदा गया है और पुलिया डालने की तैयारी की जा रही है। वहीं, सामने घास जमीन को यहां पर मुरम डालकर समतल करने और कब्जा करने का प्रयास किया गया है। इसके बाद से ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए पटवारी और तहसीलदार को इसकी शिकायत दर्ज कराई। अब ग्रामीण कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराने की बात कही। इस जगह पर प्लॉटिंग करने के लिए लेआउट भी बनाया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, पूरा मामला बोहारडीह कंवर मार्ग में विद्युत विभाग दफ्तर के सामने का है। यहां जमीन माफियाओं ने ऐसा कारनामा किया है, जिससे ग्रामीण नाराज हैं। पहले तो खेतों में जिस नाली से पानी जाता था, उसे बंद कर दिया गया और घास जमीन में मुरम डाल दिया गया है। पूरा मामला विधि खिलाफ प्लॉटिंग करने का है और खसरा नंबर 47/1 का है। यहां पर मुरम डाल दिया गया है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की है। ग्रामीण प्रमुख रेखराम ओटी ने बताया कि शिकायत के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण पहले पंचायत गए थे, जिसके बाद से हम तहसील कार्यालय भी गए थे। वहीं, शिकायत के बाद जमीन कारोबारी जिसमें कपड़ा व्यापारी और मुरम व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल होने की बात ग्रामीणों ने बताई और कहा कि हम आपके गांव में बैठक लेने आएंगे करके उन लोग हमें बहला रहे हैं।
विज्ञापन
लेआउट तैयार, सरपंच परेशान
पूरे मामले में प्लॉटिंग के लिए कृषि जमीन को चुना गया है और इस पर लेआउट भी तैयार किया जा चुका है। सामने मुरम भी डाल दिया गया है। वहीं, इस पूरे मामले पर मीडिया करने जब सरपंच राजेंद्र कुमार साहू ने बताया कि यहां पर पंचायत से किसी तरह की अनुमति या फिर अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया गया है और घास जमीन पर जमीन कारोबारी मनमानी कर रहे हैं। ग्रामीणों के साथ हम तहसील कार्यालय शिकायत करने गए थे और इन जमीन व्यवसाईयों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वे बार बात मुझे फोन कर रहे हैं, जिसके कारण मैं परेशान हो गया हूं।
विज्ञापन
और भी जगहों पर प्लॉटिंग
एसडीएम राम सोनकर ने बताया कि इसके अलावा कुछ और जगहों में प्लॉटिंग की शिकायत सामने आई है, जिसे लेकर जांच कर स्थगन आदेश जारी करने कहा गया है। पटवारी और तहसीलदार जो रिपोर्ट जारी करेंगे, उसके आधार पर आगे जांच और कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि दानिटोला में राजस्व विभाग के वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 26/1 और 887/5 में अवैध प्लॉटिंग की जा रही है।