{"_id":"599687294f1c1b27218b47ac","slug":"labourer-stripped-naked-and-beaten-by-manager-in-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मजदूर को सरेआम नग्न कर की बेरहमी से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मजदूर को सरेआम नग्न कर की बेरहमी से पिटाई
amarujala.com: Presented by- हर्षित गौतम
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक और शर्मनाक मामला सामने आया है जहां मजदूरी करने वाले एक युवक को नग्न कर उसके मैनेजर ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। मैनेजर को संदेह था कि पीड़ित युवक ने कंपनी से डीजल चुराया है।
विज्ञापन
मामला इसी हफ्ते का है जब जिले में नेशनल हाइवे पर एक रोड कंस्ट्रक्शन करने वाली कंपनी के मैनेजर ने मजदूर को नग्न कर उसकी पिटाई की। मामले के वक्त सड़क पर भीड़ जमा हो गई थी, जिनमें से कुछ युवकों ने इस पूरे मामले को कमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
पढ़ें: थाने में बैठकर रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल, निलंबित
विज्ञापन
तमाशबीन बनी रही भीड़ में से किसी ने भी उस युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। घटना के वक्त युवक गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी।
वीडियो की एक कॉपी नजदीकी पुलिस स्टेशन में भेज दी गई, जिसके बाद मामला सामने आया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पिटाई की इस शर्मनाक घटना के बाद से युवक गायब है। मामले की आधिकारिक तौर पर कोई पुलिस कंप्लेन नहीं की गई है।