{"_id":"5995c4b04f1c1be8148b47f6","slug":"sub-inspector-suspended-in-agra-for-taking-bribe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने में बैठकर रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल, निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में बैठकर रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल, निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला मलपुरा (आगरा)
Updated Fri, 18 Aug 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के मलपुरा थाने में तैनात दरोगा सारदेव यादव को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वह किसान से रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गया था। इसका वीडियो वायरल होने पर एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने कार्रवाई की है।
मोबाइल से बनाए गए वीडियो में वह थाने में सबके सामने बेखौफ होकर मेज के ऊपर से रिश्वत लेता साफ नजर आ रहा है। मामले की जांच एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण को सौंपी गई है। दरोगा पर केस दर्ज हो सकता है।
पुलिस सूत्रों ने वीडियो देखने के बाद बताया कि इसमें कराहरा गांव के किसान जयपाल और उनका भतीजा बसंता नजर आ रहे हैं। दोनों में कहासुनी होने पर बुधवार की रात थाने आए थे। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो लौट गए। इसके बाद रात में भी उनके बीच लाठी-डंडे चले। इसकी सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दरोगा सारदेव यादव ने उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। इस पर दोनों डर गए। उनसे कहा गया कि अगर खर्चे-पानी का इंतजाम कर लें, तो जेल जाने से बच सकते हैं। इस पर दोनों ने राजीनामा लिखकर दे दिया। गुरुवार सुबह सारदेव यादव ने उनसे 12 हजार रुपये लिए। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। पैसे लेते समय किसी ने मोबाइल से वीडियो बना ली।

Trending Videos
12 हजार से एक कम नहीं लूंगा
रिश्वत
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में नजर आ रहा है कि सारदेव यादव कुर्सी पर बैठा बात कर रहा है। पास में जयपाल खड़ा है। सारदेव कुछ बोल रहा है। जयपाल ने जेब से गुलाबी रंग के नोट निकाले। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहली बार में उसने दो-दो हजार के पांच नोट यानी कुल दस हजार दिए। इस पर सारदेव ने बड़ी तेजी से पूरी रकम मेज पर रखे रजिस्टर के नीचे रख ली।
उसने पूछा कि पूरे 12 हैं न। जयपाल ने जवाब दिया, नहीं दस हैं। इस पर सारदेव नाराज हो गया। उसका आशय यह था कि वह 12 हजार से एक रुपया कम नहीं लेगा। जयपाल ने तुरंत दो हजार और दे दिए। सारदेव ने इन्हें भी रजिस्टर के नीचे रख दिया। इसके बाद रजिस्टर में रखे समझौतानामा की कॉपी उन्हें दे दी और कह दिया, जाओ, अब लड़ना मत।
मामले में एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण ने बताया कि वायरल वीडियो में दरोगा सारदेव यादव रिश्वत लेता नजर आ रहा है। इसी आधार पर उसे निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।