छत्तीसगढ़ पर दिल्ली में मंथन: चुनाव की तारीख से पहले कुमारी शैलजा का दावा, डिप्टी सीएम बोले...
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम इस बार और भी ज्यादा सीटों से जीतेंगे। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं। दिल्ली में कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज होने जा रहा है। इसी माहौल के बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम इस बार और भी ज्यादा सीटों से जीतेंगे। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं। अभी वर्तमान में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस शासन में है।
मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली में कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि मुझे छत्तीसगढ़ की जनता पर विश्वास है क्योंकि वहां हमारी सरकार ने काम किया है। हमने जो कहा वो क्या। छत्तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस में विश्वास है। हम भारी बहुमत से जीतेंगे।
#WATCH | Delhi: Congress leader Kumari Selja says, "I believe in the people of Chhattisgarh because our government has worked there... We did what we said... Chhattisgarh people believe in Congress... We will win with the huge majority" pic.twitter.com/KGFksVbWHW
— ANI (@ANI) October 9, 2023
वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि जितना जल्दी हो उतना अच्छा है। आजकल तो चुनाव के लिए तैयारी करने के लिए 5 साल होते हैं, जिस दिन से जिम्मेदारी मिलती है उसी दिन से आप जो भी काम करते हैं। वह चुनाव की तैयारी के तौर होता है।
#WATCH दिल्ली: आगामी विधानसभा चुनाव पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा, "... जितना जल्दी(चुनाव) हो उतना अच्छा है... आजकल तो चुनाव के लिए तैयारी करने के लिए 5 साल होते हैं, जिस दिन से जिम्मेदारी मिलती है उसी दिन से आप जो भी काम करते हैं वह चुनाव की तैयारी के तौर… pic.twitter.com/GZEJ5fSSEN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2023
दिल्ली में लगेगी उम्मीदवारों के नामों पर मुहर
जानकारी के लिए बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट के संबंध में 8 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें 90 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन हुआ। अब दिल्ली में सीइसी की बैठक के बाद टिकट पर अंतिम मुहर लगेगी। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
दिल्ली रवाना होने से पहले क्या बोले सीएम बघेल
दिल्ली में आयोजित कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले सीएम भूपेश ने रायपुर में कहा कि चुनाव समिति की बैठक में ब्लॉक, जिलों से आए सभी आवेदनों और नामों पर चर्चा हुई है। वहीं नेताओं के अनुशंसा और सर्वे आदि पर भी विचार विमर्श किया गया है। मध्य प्रदेश में सीईसी की बैठक हो रही है। तेलंगाना भी बड़ा राज्य है, लेकिन छत्तीसगढ़ छोटा राज्य है, इसलिए यहां जल्द ही सूची जारी की जाएगी। सीइसी की बैठक के बाद सूची फाइनल हो जाएगी।