फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ku Kamda Jolhe the Former MLA OF bsp will strike against our party on 25th september

बसपा से निष्काषित पूर्व विधायक कामदा जोल्हे खोलेंगी अपने नेताओं की पोल, 25 को करेंगी प्रदर्शन 

Sun, 23 Sep 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Sun, 23 Sep 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
Ku Kamda Jolhe the Former MLA OF bsp will strike against our party on 25th september

बसपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ आपत्तिजनक बात करने और मोबाइल से संदेश भेजने का आरोप लगाने के बाद पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक कामदा जोल्हे और मधुकर अब पार्टी नेताओं का पोल खोलेंगे। आज प्रेसवार्ता में कामदा जोल्हे ने कहा कि वे 25 सितंबर को बूढ़ापारा धरना स्थल पर प्रदर्शन करेंगी और पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले और उनसे आपत्तिजनक बात करने वाले अशोक सिद्धार्थ के दुराचार का भंडाभोड़ करेंगी। 

विज्ञापन


कामदा जोल्हे ने आरोप लगाया है कि उन्हें षडयंत्र पूर्वक पार्टी से बाहर निकाला गया है। पिछले दिनों पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने पार्टी में हित में निर्णय लिए जाने सुझाव दिया था। साथ ही उन्होंने बैठक में यह जानना चाहा कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले कुछ नेताओं के खिलाफ पार्टी सुप्रीमो मायावती से शिकायत की थी, उस पर क्या कार्रवाई हुई। 
विज्ञापन


कामदा जोल्हे ने कहा कि मैंने हमारी पार्टी की सुप्रीमो मायावती से मुलाकात करने वरिष्ठ नेताओं से गुहार लगाई लेकिन उन्होंने मुझे मिलने नहीं दिया।  मुझपर झूठे आरोप लगाकर पार्टी से निकाला गया है। मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed