फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Krishna Kunj in Chhattisgarh, BJP taunt-Congress neither for Rama nor of Krishna

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार बनाएगी 'कृष्ण कुंज', भाजपा का तंज- ये न राम के और न कृष्ण के

Sat, 20 Aug 2022 08:48 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 20 Aug 2022 08:48 AM IST
सार

सीएम बघेल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की भगवान राम में कोई आस्था नहीं है। राम उसे सिर्फ वोट के लिए याद आते हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति भगवान राम, कृष्ण और शिव से ओत प्रोत है।

विज्ञापन
Krishna Kunj in Chhattisgarh, BJP taunt-Congress neither for Rama nor of Krishna
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल नीत कांग्रेस सरकार ने राज्य में 'कृष्ण कुंज' नाम से शहरों में उद्यान बनाने का फैसला किया है। इसे लेकर सियासत गर्मा गई है। इससे पहले गोमाता और भगवान राम के नाम पर सियायत जारी थी। भाजपा ने कृष्ण कुंज योजना पर तंज करते हुए कहा कि ये न राम के हैं और न कृष्ण के। रामगमन पथ बनाने में विफल रही बघेल सरकार अब श्रीकृष्ण की शरण में पहुंच गई है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कृष्ण-कुंज योजना के माध्यम से सांस्कृतिक महत्व के पेड़ों को सहेजने की पहल हो रही है। भावी पीढ़ी को बेहतर कल की ओर ले जाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। 
विज्ञापन


भाजपा को वोट के लिए याद आते हैं राम : बघेल
सीएम बघेल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की भगवान राम में कोई आस्था नहीं है। राम उसे सिर्फ वोट के लिए याद आते हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति भगवान राम, कृष्ण और शिव से ओत प्रोत है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ आगे बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। साथ ही, प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने का कार्य भी सरकार कर रही है। कर्म योगी, ज्ञान योगी, भक्ति योगी के साथ भगवान कृष्ण अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने कृषि से गोपालन को जोड़ा था। हमारी सरकार भी इसी रास्ते पर चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सिर्फ सत्ता की : बृजमोहन अग्रवाल
उधर, राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये न राम के हैं, न कृष्ण के, ये सिर्फ सत्ता के हैं। 70 साल राज करने के बाद भी कांग्रेस ने न राम मंदिर निर्माण के बारे में सोचा, न ही कृष्ण जन्मभूमि के बारे में। कांग्रेस ने तो अदालत में श्रीराम को काल्पनिक तक बता डाला था। कालनेमी श्रीराम का नाम लेंगे, तो जनता समझ जाती हैं कि ये ठगने के लिए आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed