फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Youth critically injured after being hit by train while crossing railway track in Korba

मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, पैर कटकर हुआ अलग

Mon, 20 Jul 2026 11:47 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 11:47 AM IST
सार

कोरबा में मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा 22 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसका एक पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
 

विज्ञापन
Youth critically injured after being hit by train while crossing railway track in Korba
korba

विस्तार

कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पवन टॉकीज फाटक के पास रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा 22 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसका एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरमपुर निवासी 22 वर्षीय रोशन पटेल मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही मालगाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के चालक ने युवक को देखकर दूर से लगातार हॉर्न बजाया और आवाज भी लगाई, लेकिन मोबाइल पर बात करने में व्यस्त होने के कारण युवक ने न तो हॉर्न सुना और न ही चालक की चेतावनी पर ध्यान दिया। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक ट्रैक पर गंभीर हालत में तड़पता मिला। उसका एक पैर कटकर अलग हो चुका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। घायल की पहचान बरमपुर निवासी रोशन पटेल (22) के रूप में हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed