{"_id":"6a1a887d7bbd320bbd05fb17","slug":"youth-raped-girl-on-promise-of-marriage-left-her-5-months-pregnant-and-married-another-woman-accused-arrested-and-sent-to-jail-under-section-376-after-victims-complaint-in-korba-korba-news-c-1-1-noi1487-4338711-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 5 माह की गर्भवती को छोड़कर रचाई दूसरी शादी, आरोपी को जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 5 माह की गर्भवती को छोड़कर रचाई दूसरी शादी, आरोपी को जेल भेजा गया
Sat, 30 May 2026 02:12 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:12 PM IST
सार
कोरबा में जिले के उरगा थाना क्षेत्र में प्यार में धोखे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती को 7 महीने तक पत्नी बनाकर अपने घर रखा। इस दौरान युवती 5 माह की गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
korba
विस्तार
कोरबा में जिले के उरगा थाना क्षेत्र में प्यार में धोखे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती को 7 महीने तक पत्नी बनाकर अपने घर रखा। इस दौरान युवती 5 माह की गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसे आराम करने के बहाने मायके भेज दिया और खुद दूसरी युवती से शादी रचा ली। मामले का खुलासा होने पर पीड़िता आरोपी के घर पहुंची, जहां पति-पत्नी और युवती के बीच जमकर विवाद हुआ। पीड़िता की शिकायत पर उरगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आरोपी कृष्णा खन्ना, उम्र 26 वर्ष, उरगा थाना क्षेत्र के खोडल गांव का निवासी है और पेशे से ड्राइवर है। पीड़िता की मुलाकात आरोपी से मंदिर में दर्शन के दौरान हुई थी। वहीं बातचीत के दौरान युवक ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। बातचीत दोस्ती में बदली, दोस्ती प्यार में और फिर युवक ने शादी का झांसा दिया। आरोपी युवती को अपने घर ले आया और पत्नी की तरह 7 महीने तक साथ रखा।
विज्ञापन
इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब वह 5 महीने की गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे आराम करने की बात कहकर मायके भेज दिया। कुछ दिन बाद युवती को पता चला कि आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है। यह सुनकर पीड़िता सीधे आरोपी के घर पहुंच गई। वहां आरोपी, उसकी नई पत्नी और पीड़िता के बीच जमकर कहासुनी और विवाद हुआ।
विज्ञापन
पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत उरगा थाने में दर्ज कराई। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कृष्णा खन्ना के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि इसी तरह का एक मामला बालको थाना क्षेत्र में भी सामने आया है। वहां भी एक युवती की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।