फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Youth Congressmen protested against cutting of trees in Hasdev Aranya in Korba

Korba: युवा कांग्रेसियों ने हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई के विरोध में किया प्रदर्शन, सीएम का फूंका पुतला

Sun, 07 Jan 2024 07:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 07 Jan 2024 07:27 PM IST
सार

कोरबा में अनोखा आंदोलन करते हुए डिब्बे में पेड़ को डालकर उसमे ऑक्सीजन मास्क लगाकर राज्य एव केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का टीपीनगर चौक में पुतला फूंका। 

विज्ञापन
Youth Congressmen protested against cutting of trees in Hasdev Aranya in Korba
युवा कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में युवा कांग्रेस द्वारा जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में अडानी के खदान हसदेव अरण्ड क्षेत्र में हो रहे पेड़ो की कटाई के विरोध में कोरबा में अनोखा आंदोलन करते हुए डब्बे में पेड़ को डालकर उसमे ऑक्सीजन मास्क लगाकर राज्य एव केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का टीपीनगर चौक में पुतला फूंका इस दौरान जमकर पुतला के लिए पुलिस से जमकर झूमाझटकी हुई। 

विज्ञापन

 

युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की हमारे द्वारा देखा जा रहा है की केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा अपने प्रिय मित्र अडानी को फायदा पहुचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के ऑक्सीजन क्षेत्र को खत्म करने की कोशिश हसदेव क्षेत्र के जंगलों को काटकर किया जा रहा है। पूर्व में हमारे कांग्रेस सरकार द्वारा पेड़ कटाई पर रोक लगा दिया गया था परंतु जैसे ही छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आयी लाखो की संख्या में पेड़ो की कटाई पुनः प्रारम्भ कर दिया गया। 

विज्ञापन

 

इसी कड़ी में कोरबा में अनोखा आंदोलन करते हुए डिब्बे में पेड़ को डालकर उसमे ऑक्सीजन मास्क लगाकर राज्य एव केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का टीपीनगर चौक में पुतला फूंका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed