फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Youth commits suicide by hanging in Balko Nagar of Korba district

मंथन को किस बात का था गम?: कमरे में फांसी लगाकर दे दी जान, मां ने बताया- कई दिनों से था परेशान

Sun, 22 Sep 2024 10:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 22 Sep 2024 10:44 AM IST
सार

मृतक मंथन घर पर अकेला था उसकी मां कम से बाहर गई हुई थी। वहीं, छोटा भाई भी किसी काम से गया हुआ था। जब उसकी मां वापस लौटी तो मंथन फांसी के फंदे पर मंथन लटका हुआ मिला।

विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging in Balko Nagar of Korba district
Korba News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदरापारा में रहने वाले 22 वर्षीय मंथन गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। अपने घर के एक कमरे में म्यार पर उसका शव लटका हुआ मिला। इसकी सूचना बालको थाना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन


मृतक के पिता संतोष गुप्ता ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। मृतक बड़ा बेटा था, दोनों बेटे मां के साथ बालको में रहते और वो अपनी बेटी के साथ बिलापसुर मे रहता है। निजी कम्पनी में काम करता है, उसकी बेटी बिलासपुर में पढ़ाई कर रही है। काम में छुट्टी के दौरान वह घर वालों को नेहरू नगर आता है। पिछले दो दिनों से वह अपने बड़े बेटे को फोन कर रहा था। जहां उसका मोबाइल बंद दिखा रहा था। जब उसने उसकी मां से फोन कर जानकारी ली, तो पता चला कि वह पिछले दो दिनों से परेशान है। किस बात को लेकर परेशान है, यह नहीं बता रहा है।
विज्ञापन


संतोष गुप्ता ने बताया कि शनिवार की रात उसकी मां के मोबाइल पर फोन पर मंथन से बात की तो मंथन ने बताया कि उसे कोई परेशानी नहीं है। मोबाइल में रिचार्ज नहीं होने के कारण मोबाइल बंद होना बताया और अगली सुबह उसे फोन पर जानकारी मिली कि मंथन ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी है। यह घटना क्यों हुई, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक मंथन घर पर अकेला था उसकी मां कम से बाहर गई हुई थी। वहीं, छोटा भाई भी किसी काम से गया हुआ था। जब उसकी मां वापस लौटी तो मंथन फांसी के फंदे पर मंथन लटका हुआ मिला। इस मामले में बालको थाना पुलिस ने मृतक के परजनों का बयान दर्ज किया है और आगे जांच करवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed